फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : many people died due to lightning nalanda bihar banka bihar nawada bihar muzaffarpur bihar

Bihar News : बिहार के चार शहरों में आकाशीय आफत से 11 लोगों की मौत, मरने वालों में किशोर महिला और बुजुर्ग शामिल

Wed, 16 Jul 2025 09:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली / नालंदा / बांका / नवादा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली / नालंदा / बांका / नवादा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 16 Jul 2025 09:32 PM IST
सार

Bihar News : बिहार के अलग-अलग शहरों में ठनका गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में किशोर, महिला और बुजुर्ग शामिल हैं। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : many people died due to lightning nalanda bihar banka bihar nawada bihar muzaffarpur bihar
अस्पताल मे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में आज आफत की बारिश हुई है, जिसमें किशोर, महिला और बुजुर्ग समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल भी हो गये, जिनका इलाज अस्पताल में हो रहा है। पहली घटना वैशाली जिले की है, जहां राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा क्रिकेट खेलने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गये हैं। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने  गंभीर रूप से झुलसे तीनों युवकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर निवासी विपिन कुमार (18) एवं चांदपुरा निवासी विजय कुमार (20) के रूप में की गई है। गंभीर रूप से झुलसे मुकुल कुमार और प्रिंस कुमार सहित तीन युवक अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : लड़की का मनपसंद गाना नहीं बजाया इसलिए करना पड़ा गुनाह, पुलिस ने ऐसे सुलझा ली गुत्थी
विज्ञापन


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सभी युवक चांदपुरा में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी तेज आंधी बारिश के दौरान अचानक ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से विपिन और विजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे तीनों युवकों को  स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर स्थिति में तीनों का इलाज किया जा रहा है। तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राघोपुर थाने की पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई है। जबकि चार से अधिक युवक झुलस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : many people died due to lightning nalanda bihar banka bihar nawada bihar muzaffarpur bihar
घटनास्थल पर जुटे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में धान रोप रही कपिल पंडित की पत्नी सीमा कुमारी (47) की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि वह गांव के ही इजारा खंधा में धान रोप रही थी। दोपहर बाद बारिश के साथ ही बिजली चमकने लगी। इसी दौरान महिला ठनका की चपेट में आ गयी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पारिवारिक लाभ के तहत परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिया गया। मुखिया शंभू कुमार ने भी कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत परिजन को तीन हजार रुपये दिये। नालंदा की दूसरी घटना वेना थाना क्षेत्र के गिरधरचक गांव की है, जहां ठनका गिरने से रणधीर कुमार उर्फ गब्बर सिंह (55) की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि घटना दोपहर बाद दक्षिणवारी खंधा में हुई। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गये। आननफानन में परिजन ने उन्हें इलाज के लिए पावापुरी ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
यह खबर भी पढ़ें-Gopal Khemka: गोपाल खेमका हत्याकांड में थानेदार निलंबित, लापरवाही के आरोप में पटना आईजी ने की कार्रवाई

नालंदा की तीसरी घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के विशंभर बिगहा गांव की है, जहां अधेरापर खंधा में धान रोप रही महिला ठनका की चपेट में आ गयी। इस घटना में मुन्ना यादव की पत्नी यशोदा देवी (45) की मौत हो  गयी। ग्रामीणों ने बताया कि ठनका की चपेट में आने से महिला की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Flood News: लगातार बारिश से उफनाई फल्गु नदी, घरों में घुसने लगा बाढ़ का पानी; इन इलाकों में लोग फंसे

नालंदा की चौथी घटना रहुई थाना क्षेत्र के चंदुआरा गांव की है, जहां ठनका की चपेट में आने से किसान रामविलास यादव की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वे खेत पटवन के लिए गये थे। इसी दौरान ठनका की चपेट में आ गये। जब तक लोगों को पता चलता, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। सोसंदी के मुखिया आर्यन उर्फ सिंकू ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है।
नालंदा की पांचवीं घटना गिरियक थाना क्षेत्र के डॉक्टर इंग्लिश गांव की है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से मुन्ना चौधरी के नाबालिग बेटे सागर कुमार (12) की मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सागर अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही खेल रहा था। इसी बीच अचानक मौसम बदला और ठनका की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 

Bihar News : many people died due to lightning nalanda bihar banka bihar nawada bihar muzaffarpur bihar
मृतकों का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बांका जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत दो की मौत हो गई। ये घटनाएं बौंसी थाना क्षेत्र के कुड़रो गांव और पंजवारा थाना क्षेत्र के सरुका गांव में हुईं। बांका में पहली घटना बौंसी थाना क्षेत्र के कुड़रो गांव की है, जिसमें विपिन झा के पुत्र पवन झा ( 36)  की मौत तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर लौटने के समय आईटीआई कॉलेज के पास उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पत्नी खुशबू देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर वज्रपात से मौत की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह खबर भी पढ़ें-CSBC Exam: बिहार में आज से 19,838 पदों के लिए सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, 38 जिलों में 627 सेंटर बनाए गए

बांका की दूसरी घटना पंजवारा थाना क्षेत्र के सरुका गांव की है, जहां खेत में काम कर रही मुन्नी देवी (35) की मौत हो गई। वह अपने खेत में धान की रोपनी कर रही थीं, तभी अचानक तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ और वह ठनका की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने महिला को जमीन पर गिरा देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें घर ले आए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका पप्पू साह की पत्नी थीं। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मामलों में परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वज्रपात से हुई मौतों को आपदा श्रेणी में रखते हुए सरकार अविलंब राहत राशि उपलब्ध कराए।

Bihar News : many people died due to lightning nalanda bihar banka bihar nawada bihar muzaffarpur bihar
सड़क जाम करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

नवादा में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना रोह और रूपौ थाना क्षेत्र की है। पहली घटना रोह थाना क्षेत्र के बड़की दुआरी गांव की है। सुशीला देवी (35) की उस समय मौत हो गई, जब वह बधार में भैंस चरा रही थी। दूसरी घटना रूपौ थाना क्षेत्र के रूपौ गांव की है। यहां किसान राजकुमार यादव उर्फ बम यादव (48) खेत की मेड़ ठीक कर रहे थे। इसी दौरान ठनका गिर गया, जिसकी  चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।


घटना के बाद दोनों गांवों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बम यादव की मौत के बाद ग्रामीणों ने रूपौ बाजार में शव के साथ घंटों सड़क जाम रखा। लोगों की मांग थी कि बीडीओ और सीओ मौके पर आकर मुआवजा दें, इसके बाद ही जाम हटेगा। मुखिया विकास कुमार और रूपौ थानाध्यक्ष ललन कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed