फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Many flights closed due to fog, airlines including Patna-Delhi affected; Look, winter schedule

Bihar News: कोहरे के कारण कई फ्लाइट बंद, पटना-दिल्ली समेत इन विमान सेवा पर असर; देखिए, विंटर शेड्यूल

Wed, 11 Dec 2024 09:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Dec 2024 09:45 AM IST
सार

Bihar Weather : पटना एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विंटर शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 31 जोड़ी विमानें चलेंगी। इंडिगो और स्पाइसजेट की 10 जोड़ी फ्लाइट 31 दिसंबर तक नहीं चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: Many flights closed due to fog, airlines including Patna-Delhi affected; Look, winter schedule
श्रीलंका ने भारतीय कंपनी को सौंपा एयरपोर्ट का प्रबंधन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोहरे का असर अब विमान सेवा पर भी हुआ है। पटना एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विंटर शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 31 जोड़ी विमानें चलेंगी। इंडिगो और स्पाइसजेट की 10 जोड़ी फ्लाइट 31 दिसंबर तक नहीं चलाई जाएगी। 15 दिसंबर से पटना से गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट नहीं चलेंगी। वहीं 16 दिसंबर से इंडिगो की कोलकाता की सुबह की विमान सेवा भी कैंसिल कर दी गई है। इतना ही नहीं स्पाइसजेट की दिल्ली की दोपहर की विमान सेवा 15 दिसंबर से ऑपरेट नहीं करेगी। इस तरह कुल चार जोड़ी फ्लाइट 15 और 16 दिसंबर से बंद हो जाएंगी। 

विज्ञापन


पटना से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट एयर इंडिया की
इधर, पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 9:10 बजे आएगी और 9:45 बजे भुवनेश्वर जाएगी। पटना से आखिरी फ्लाइट बेंगलुरु के लिए इंडिगो की है, जो रात 10:45 बजे आएगी। पिछले शिड्यूल में सुबह 9:10 बजे से रात 10:45 बजे के बीच फ्लाइट की टाइमिंग थी, वही इसमें भी है। वहीं पटना से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट एयर इंडिया की है। यह 10 बजकर 35 बजे उड़ान भरेगी। शेड्यूल के अनुसार, पटना से दिल्ली के लिए रोज 12 फ्लाइट हैं। वहीं बेंगलुरु के लिए चार, मुंबई व हैदारबाद के लिए तीन-तीन, कोलकाता और अहमदाबाद के लिए दो, रांची, लखनऊ, चंडीगढ़, पुणे, देवघर और चेन्नई के लिए एक-एक फ्लाइट हैं। 
विज्ञापन


जानिए, किस फ्लाइट पर कोहरे का असर
पटना एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, कुछ विमानों को 31 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं कुछ को 15 और 16 दिसंबर से बंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं कोहरे के असर किस-किस फ्लाइट पर पड़ा है... 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 6ई6394/6394 : चंडीगढ़-पटना-भुवनेश्वर
  • 6ई6256/6257 : बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु
  • 6ई0713/0663 : कोलकाता-पटना-कोलकाता स्पाइसजेट
  • 139/940 : दिल्ली-पटना-दिल्ली
  • 6ई7085/7086 : कोलकाता-पटना-कोलकाता
  • 6ई6447/6092: हैदराबाद-पटना-हैदराबाद
  • 6ई6243/247 : बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु
  • 6ई2103/2163 : दिल्ली- पटना-दिल्ली एसजी
  • 445/446 : मुंबई-पटना-हैदराबाद एसजी
  • 6ई5396/5397 : मुंबई-पटना-मुंबई
  • 3651/446 : गुवाहाटी-पटना-गुवाहाटी
  • 6ई853/6072 : जयपुर-पटना-गोवा
  • 6ई6071/854 : गोवा-पटना-जयपुर
  • 6ई7060/7050 : कोलकाता-पटना-कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed