फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : many died road accident news accident today going to hospital for treatment supaul bihar police

bihar news : मासूम के इलाज के लिए जा रहे थे अस्पताल, हादसे में बच्चे की मौत; अन्य तीन गंभीर

Mon, 26 May 2025 12:17 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 26 May 2025 12:17 AM IST
सार

Accident Today : मासूम बच्चे को लेकर महिला समेत तीन लोग अस्पताल जा रहे थे। तभी बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई,जिसमें मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य की हालत बेहद गंभीर है। 

विज्ञापन
Bihar News : many died road accident news accident today going to hospital for treatment supaul bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 एक बाइक पर सवार होकर महिला समेत तीन आदमी बच्चे का इलाज कराने अस्पताल जा रहे थे। तभी एक भयंकर सड़क हादसा हुआ जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा रविवार की देर शाम सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपट्टी की है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : पीके शर्त के साथ करेंगे लालू प्रसाद का समर्थन, सीएम के नीति आयोग की बैठक में नहीं जाने की भी बताई वजह
विज्ञापन


सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपट्टी के समीप रविवार की देर शाम बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हुई। इस हादसे में एक मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोगों की हालत बेहद गंभीर है। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान जदिया वार्ड 13 निवासी वीरेंद्र राम के पुत्र आशीष कुमार (5) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में वीरेंद्र राम की पत्नी रेणु देवी (32), जदिया वार्ड 13 निवासी भोगेंद्र राम के पुत्र ललित कुमार (22) और अररिया जिले के पोखराम गांव निवासी इंद्रदेव राम के पुत्र अमित राम (25) शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती किया गया। वही उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बच्चे को इलाज के लिए ले जा रहे थे, रास्ते में हो गया हादसा
घटना के संबंध में परिजनों ने कहा कि तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जदिया से अपने 5 वर्षीय मासूम का इलाज कराने अररिया जिले के भरगामा जा रहे थे। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया,  जहां डॉक्टर ने जांच के बाद आशीष (5) को मृत घोषित कर दिया। इधर, जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक मासूम की मौत हुई है। वही अन्य घायलों को रेफर किया गया है। पुलिस घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
यह खबर भी पढ़िये-Bihar Election 2025: कहां से विधायक हैं लालू परिवार से बाहर किए गए बड़े बेटे तेज प्रताप यादव? पसंदीदा सीट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed