फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Many children fell ill consuming filariasis medicine in Bhojpur Ara school bihar hindi news.

Bihar News : भोजपुर स्कूल में बीमार हुए बच्चे, सीएस के बेतुके बयान पर डीईओ ने कहा- करवाऊंगा जांच

Thu, 29 Aug 2024 07:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 29 Aug 2024 07:15 PM IST
सार

Bihar : स्कूल में अचानक बच्चों के पेट में दर्द होने लगे। फिर उल्टियां होने लगी। आननफानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने विद्यालय पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। अब शिक्षा विभाग जांच कराने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Many children fell ill consuming filariasis medicine in Bhojpur Ara school bihar hindi news.
इलाजरत बच्चे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोजपुर में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक के बाद एक विद्यालय के बच्चे बीमार होने लगे। लगभग 40 से 50 बच्चे बीमार हो गए। स्कूल के साथ-साथ पूरे गांव और जिला में हाहाकार मचने लगा। घटना चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुई है। चांदी थाना की मदद से पुलिस की गाड़ी से बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ बच्चों को कोइलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी इलाजरत हैं।

विज्ञापन

 

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 

Bihar News : Many children fell ill consuming filariasis medicine in Bhojpur Ara school bihar hindi news.
अस्पताल में इलाजरत बच्चे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

फलेरिया की दवा खाते ही बीमार हुए बच्चे 
बच्चों के परिजनों का कहना है कि बच्चों को फलेरिया की दवा खिलाई गई थी। दवा खाते ही बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते स्कूल में लगातार  दर्जनों बच्चे एक साथ उल्टी करने लगे, जिसके बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल हो गया। सदर अस्पताल में बीमार बच्चों को भर्ती कराया गया है, जिनकी संख्या 39 है और पांच बच्चों को कोइलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में बच्चो के साथ परिजनों के बीच चीख-पुकार मची रही। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन, सदर अस्पताल उपाधीक्षक और अस्पताल प्रबंधक शशिकांत सदर अस्पताल में पहुंच बच्चों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में जुट गए। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन भी सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-समाचार लिया।



                                   

                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Many children fell ill consuming filariasis medicine in Bhojpur Ara school bihar hindi news.
यही दवा खिलाई गई थी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सिविल सर्जन ने कहा - खाली पेट खिलाई गई दवा 
दवा खाने से बीमार बच्चों का इलाज करवा रहे सिविल सर्जन शिवेंद्र सिन्हा ने बताया कि जानकारी मिली कि दर्जनों बच्चे बीमार हुए तो मैं सदर अस्पताल पहुंचा और खुद अपनी  निगरानी में इलाज करवा रहा हूं। बीमारी का कारण बताते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी विद्यालयों में 2 साल से ऊपर के बच्चों को दवा खिलाया जा रहा है, लेकिन यहां बिना खाना खिलाये बचों को खाली पेट दवा खिला दिया गया। इसी वजह से बच्चों की तबीयत खराब हुई है। उन्होंने कहा कि परिजनों को परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। सब कुछ नियंत्रण में है। अब बच्चे ठीक होने लगे हैं, बस कुछ ही देर में यहां से बच्चों को छोड़ भी दिया जायेगा।

विज्ञापन

Bihar News : Many children fell ill consuming filariasis medicine in Bhojpur Ara school bihar hindi news.
अस्पताल में हो रहा बच्चों का इलाज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

गलती किसी भी हो मैं जांच करवाऊंगा 
इस मामले में सदर अस्पताल पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी अहसन ने बताया कि फलेरिया की दवा खाने से बच्चे बीमार हुए हैं। अब सभी बच्चे सुरक्षित हैं। डॉक्टरों की टीम की  मौजूदगी में सदर अस्पताल में  सबका इलाज करवाया जा रहा है। सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि यह स्कूल प्रशासन की लापरवाही है या किसकी गलती है मैं इसकी जांच करवाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed