Pahalgam Terror Attack : बिहार के मनीष रंजन की आतंकवादी हमले में मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुःख
Bihar : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बायसरन में हुए आतंकी हमले में बिहार के मनीष रंजन की भी मौत हो गई। वह हैदराबाद में आईबी कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर दुःख जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बायसरन में हुए आतंकी हमला हुआ जिसमें नौ सेना के लेफ्टिनेंट समेत 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पर्यटक भी शामिल हैं। इस दुखद घटना में बिहार के मनीष रंजन की भी मौत हो गई। वह हैदराबाद में आईबी कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे, जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ एलटीसी (जम्मू-कश्मीर) घुमने गये थे।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Police : बिहार में एक साथ 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जयंत कांत,बाबु राम और दाराद भी सूची में शामिल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की मृत्यु की सूचना दुःखद। यह घटना निंदनीय है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है। आतंक के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.