{"_id":"616cc892e5112277cf464976","slug":"bihar-news-man-runs-over-grandmother-with-truck-over-domestic-dispute-arrested-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: घरेलू विवाद में पोते ने ट्रक से कुचल कर दादी को मार डाला, पिता ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: घरेलू विवाद में पोते ने ट्रक से कुचल कर दादी को मार डाला, पिता ने दर्ज कराया केस
Mon, 18 Oct 2021 06:36 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:36 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में घरेलू विवाद में ट्रक चालक पोते ने अपनी ही बुजुर्ग दादी को ट्रक से कुचल कर मार दिया।
विज्ञापन
आरोपी पोता गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी दादी की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी। घटना करजा थाना क्षेत्र के रक्सा गांव की है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर पोते को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
युवक के पिता ने उसके खिलाफ करजा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी युवक की पहचान रक्सा गांव निवासी राजेश्वर राय के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जो एक ट्रक ड्राइवर है और दशहरा के दौरान घर आया था।। वहीं, मृतका की पहचान आरोपी की दादी डोमनी देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दरअसल राजेश्वर राय के घर में दो दिनों से विवाद चल रहा था। राजेश्वर राय का बेटा दिलीप ट्रक लेकर घर आया था। रविवार को घरेलू विवाद में वह दादी से गाली-गलौज करने लगा। दादी ने जब मना किया तो गुस्से में आकर दादी को सारे झगड़े की जड़ बताते हुए उसके ऊपर ट्रक चढ़ाकर हत्या कर देने की धमकी दी। इस दौरान दिलीप के पिता पहुंचे और उसे डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दिलीप ट्रक लेकर पहुंचा और दरवाजे पर झाड़ू लगा रही दादी के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। बुजुर्ग दादी डोमनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दिलीप के पिता राजेश्वर राय ने मां डोमनी देवी की हत्या का आरोप लगाते हुए करजा थाने में मामला दर्ज कराया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। थाना अध्यक्ष मणि भूषण ने बताया कि मृतक महिला के बेटे ने अपने पुत्र पर दादी को मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दिलीप तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसकी अभी शादी नहीं हुई है। उससे बड़े दो भाई दिल्ली में ड्राइवर का काम करते हैं। उसका पिता भी अपनी मां से करीब 10-15 वर्षों से अलग रह रहा था। तब से दिलीप ही दादी का खर्चा उठा रहा था।