फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Main accused of exploiting many girls in Muzaffarpur arrested; UP Police, Muzaffarpur, Job

Bihar News : नौकरी के नाम पर कई लड़कियों के साथ गंदा काम करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आठ की तलाश जारी

Tue, 18 Jun 2024 06:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Jun 2024 06:45 PM IST
सार

पीड़ित लड़की ने दावा कि करीब 180 लड़कियों को नौकरी देने का झांसा देकर बंधक बनाया गया। उनके साथ मारपीट की गई। इनमें से कई लड़कियों के साथ यौन शोषण किया गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Main accused of exploiting many girls in Muzaffarpur arrested; UP Police, Muzaffarpur, Job
पुलिस ने मुख्य आरोपी को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर कई लड़कियों को बंधक बनाकर यौन शोषण करने के मुख्य आरोपी तिलक कुमार को बिहार पुलिस ने उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इस मामले में कुल नौ आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में पीड़ित लड़की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए डिप्टी एसपी विनीता सिन्हा के नेतृत्व वाली एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस तिलक कुमार से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि तिलक कुमार ने पहली बार जून 2022 में सोशल मीडिया पर उससे संपर्क किया, और उसे अच्छी नौकरी पाने के लिए मुजफ्फरपुर जाने के लिए कहा। इसके बाद वह डीवीआर नाम के संस्था से जुड़ी थी। अप्लाई करने पर चयन होने के बाद प्रशिक्षण के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की गई। रकम के जमा करने के बाद बहुत सारी लड़कियों के साथ अहियापुर थाना क्षेत्र में ही बखरी के पास एक मकान में रखा गया। इस दौरान में लगभग तीन महीना तक गुजर जाने के बाद भी जब सैलरी नहीं मिली तो उसने संस्था के सीएमडी तिलक सिंह के समक्ष अपनी बात रखी और तब उसे ये बताया गया कि 50 और लड़कियों को संस्था से जोड़ने पर उसकी सैलरी 50 हजार कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कई लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया था
पीड़ित लड़की ने बताया कि वह 50 और लोगों को जोड़ने में असमर्थ है, तो उस पर दबाव बनाया गया और उसके मोबाइल के सभी कांटेक्ट लिस्ट के हिसाब से लोगों को जोड़ने की नसीहत दी गई और तब तक वह कंपनी की असलियत से वाकिफ नहीं थी और पैसे की लालच में अपने मोबाइल के सभी कॉन्टेक्ट लिस्ट के हिसाब से लोगों को कंपनी से जोड़ना शुरू किया। इसी बीच अहियापुर स्थित संस्था के कथित दफ्तर और एक हॉस्टल पर पुलिस की छापेमारी हुई और वहां से बहुत सी लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात भी करा दिया
पीड़िता ने आरोप लगाया कि तिलक सिंह ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाया था। इस दौरान वह गर्भवती भी हुई। इस बात की भनक जब तिलक सिंह को लगी तो उसका जबरदस्ती गर्भपात भी करा दिया गया और जब जब मायके जाने की जिद की तो उसे जबरदस्ती मारपीट कर चुप कर दिया जाता था। पीड़िता ने दावा कि करीब 180 लड़कियों को नौकरी देने का झांसा देकर बंधक बनाया गया। उनके साथ मारपीट की गई। इनमें से कई लड़कियों के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed