{"_id":"653f6dc282b7e8526d0f031e","slug":"bihar-news-mahant-ranganathcharya-got-angry-after-seeing-bjp-mp-sunil-singh-reprimanded-him-gaya-news-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : भाजपा सांसद से पूछ दिया- अब तक कुछ किया है? हाथ जोड़े चुपचाप खड़े रह गए महंत के सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : भाजपा सांसद से पूछ दिया- अब तक कुछ किया है? हाथ जोड़े चुपचाप खड़े रह गए महंत के सामने
Mon, 30 Oct 2023 02:18 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:18 PM IST
सार
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महंत सांसद सुशील कुमार सिंह को जमकर फटकार लगा रहे हैं। और, सांसद चुपचाप जवाब देने का प्रयास करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
कुटिया में महंत से मिलने पहुंचे सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया के टिकारी अनुमंडल के पंचानपुर के रामबाग में पिछले 4 महीने से रंगानाथचार्य महंत द्वारा धार्मिक कार्यक्रम यज्ञ चल रहा है। जब औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह शनिवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद पहुंचे थे। जैसे हीं महंत रांगानाथचार्य के कुटिया में पहुंचे तो सांसद को देख कर जमकर क्लास दी है।
विज्ञापन
फटकार लगाते दिखे महंत
अब इस घटना का वीडियो रविवार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महंत सांसद सुशील कुमार सिंह को जमकर फटकार लगा रहे हैं। और, सांसद चुपचाप जवाब देने का प्रयास करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
यह प्रजातंत्र है राजतंत्र नहीं है
सांसद को देखते ही महंत ने पूछा कि आज किसलिए आए हो, मर जाते तो? आपने क्या किया है। केवल हिंदू को बेच कर राज कर रहो हो। क्या कोई काम किया है नेता बने हो, नेतागिरी चली जायेगी। तुम्हारे थाना प्रभारी, एसपी, डीएसपी ने क्या किया। यह प्रजातंत्र है राजतंत्र नहीं है। तुमलोगों ने अघोषित राजतंत्र घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
सांसद बोले- हम भी हिंदू हैं
इतना सुनने के बाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हम भी हिंदू है कि उसके बाद पूछ डाला शिखा (सिर का टिक) कहां है। तुमलोग कभी नीतीश के साथ कभी मोदी के साथ जाते हो। हिंदू के भक्षक हो। 4 महीने में आत्मघाती हमला हुआ क्या किया। तब तक महंत के गुस्से को सांसद ने भांप लिया और प्रसाद लेकर यहां से निकल जाना बेहतर समझा और फिर वापस निकल लिए। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।