फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Mahagathbandhan Seat Sharing announcement news, congress candidate list, rjd list, left seats

Lok Sabha : आ गई महागठबंधन में सीटों के एलान की बारी, सीटें मिलने के बाद कल कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करेगी

Thu, 28 Mar 2024 04:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 28 Mar 2024 04:58 PM IST
सार

Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की 40 में से एक सीट जीतने वाले महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे का फैसला इस बार पहले चरण का नामांकन खत्म होने तक नहीं हुआ। अब शुक्रवार को महागठबंधन ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसी घोषणा का एलान किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Mahagathbandhan Seat Sharing announcement news, congress candidate list, rjd list, left seats
तेजस्वी यादव, राहुल गांधी

विस्तार

लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन बात फाइनल हो चुकी है। शुक्रवार को सीट बंटवारे का एलान किया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्य कार्यालय (कर्पूरी सभागार) में महागठबंधन द्वाराशुक्रवार दोपहर सवा 12 बजे संवाददाता सम्मेलन होगा। इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता मौजूद रहेंगे। इसी सम्मेलन में सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन


झारखंड में राजद को दो सीट दे सकती है कांग्रेस
सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद यादव कांग्रेस को आठ से नौ सीट देने सहमति जता चुके हैं। इसके बदले में कांग्रेस झारखंड में राजद को दो सीट दे सकती है। इस तरह बिहार में कांग्रेस कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, पटना साहिब, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सासाराम, समस्तीपुर, सुपौल या मधेपुरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, पूर्णिया लोकसभा सीट को लेकर खींचतान चल रही है। संभवना है कि शुक्रवार सुबह तक इस सीट को लेकर बात बन जाए। 
विज्ञापन


कांग्रेस की परंपरागत सीट पर राजद ने खड़ा कर रही उम्मीदवार
दरअसल, महागठबंधन में कुछ सीटों पर टकराव की स्थिति पिछले कुछ दिनों से बन रही है। वहीं पहले चरण की चार सीट (औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई) पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इन चार में एक भी सीट कांग्रेस के खाते में नहीं गई। औरंगाबाद से अभय कुशवाहा, गया से कुमार सर्वजीत, नवादा से श्रवण कुमार और जमुई से अर्चना रविदास को राजद ने पहले ही सिंबल दे दिया। औरंगाबाद सीट पर कांग्रेस के वरीय नेता निखिल कुमार पहले से ही अपना दावा ठोक रहे थे। इतना ही नहीं कांग्रेस की परंपरागत सीट रही पूर्णिया से भी राजद ने बीमा भारती को सिंबल दे दिया। बीमा भारती भी यहां से चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। जबकि कांग्रेस नेता पप्पू यादव पहले से ही पूर्णिया से चुनाव लड़ने का दावा करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed