फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lover murdered widowed girlfriend in Darbhanga. Bihar Police arrested; Marriage

Bihar News: प्रेमी ने विधवा प्रेमिका को मार डाला; दूसरी जगह होने वाली शादी टूटने का सता रहा था डर, कर दी हत्या

Sat, 31 Aug 2024 08:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 31 Aug 2024 08:26 AM IST
सार

सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर कमतौल डीएसपी ज्योति कुमारी 2 के नेतृत्व में एक एसआईटी की गठन किया था।

विज्ञापन
Bihar News: Lover murdered widowed girlfriend in Darbhanga. Bihar Police arrested; Marriage
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी विधवा प्रेमिका की हत्या कर दी। कारण बस इतना था कि उसे अपनी शादी टूटने का डर सता रहा था। इस कारण उसके वारदात को अंजाम दिया। दरभंगा पुलिस ने उद्भेदन करते हुए आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक की दूसरी जगह शादी ठीक हो जाने के बाद वह अपनी विधवा प्रेमिका से दूरी बनाने लगा था। समाज मे मामला उजागर न हो जाये इस कारण उसने महिला की हत्या गर्दन दबाकर कर दी थी और शव आम के गाछी में छोड़ दिया था। 
विज्ञापन

 

आम बगीचे में बुलाकर मार डाला

गिरफ्तार आरोपी मो. शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि उसका शादी होने वाली थी। उसे अपनी विधवा प्रेमिका से डर था कि कही वह परिवार और समाज वाले को हमदोनों के बीच चल रहे अवैध सम्बन्ध की जानकारी दे दे। इसी डर से उसने 25 अगस्त को महिला को आम के बगीचे में बुलाया था। उसकी रस्सी से गर्दन दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गाछी में छोड़कर फरार हो गया था। 

विज्ञापन

 

कॉल डिटेल्स के जरिए आया पकड़ में

इस मामले को सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि इस हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर कमतौल डीएसपी ज्योति कुमारी 2 के नेतृत्व में एक एसआईटी की गठन किया था। कॉल डिटेल्स और वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद हत्यारे शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर तालाब से हत्या में उपयोग की गई रस्सी को भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed