फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Love affair between school teacher and madam, husband wife affair in hindi news nalanda crime

Bihar : टीचर और मैडम एक कमरे में बंद, फिर जो हुआ उसका अंदाजा नहीं था; पति के घर में पत्नी का चल रहा था खेल

Mon, 26 Feb 2024 05:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Feb 2024 05:59 PM IST
सार

Bihar News : वह दोनों स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका हैं, लेकिन उनकी गलत हरकत चर्चा में है। दोनों एक कमरे में बंद मिले, यह गुनाह नहीं। गुनाह यह कि पति के घर में शिक्षिका का खेल चल रहा था। किवाड़ टूटते ही सारा सच बेपर्दा हो गया।

विज्ञापन
Bihar News : Love affair between school teacher and madam, husband wife affair in hindi news nalanda crime
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा शिक्षक अपनी ही स्कूल की शिक्षिका के साथ अवैध संबंध बनाते हुए पकड़े गए। वह भी कहीं और नहीं बल्कि शिक्षिका के घर में ही। शिक्षिका के पति को भनक लगी तो वह फौरन अपने घर पहुंचा। इसके बाद काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने नहीं खोला। शिक्षिका के पति ने गुस्से में दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही वह दंग रह गया। उसने  देखा कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में है। इसके बाद वह शोर मचाने लगा। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी शिक्षक की बेरहमी से पिटाई कर दी।  घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा पेशे से शिक्षक है। दोनों नूरसराय प्रखंड के एक ही स्कूल में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
इस मामले में शिक्षिका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी का स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक से विगत एक साल से सम्पर्क में है। कुछ दिनों से उसके पीठ पीछे उसकी पत्नी का बॉयफ्रेंड घर आता था। इसकी शिकायत आसपास के लोग कर रहे थे। सोमवार को जैसे ही उसकी पत्नी और शिक्षक एक कमरें थे। आसपास के लोगों से जानकारी मिलते ही वह घर पहुंचे और कमरें का दरवाजा तोड़ा तो दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख आसपास के लोगों के साथ मिलकर उसने आरोपी शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी। शिक्षक की इस करतूत की जानकारी उसकी पत्नी को भी दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
इधर, जानकारी मिलने के बाद दीपनगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed