फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Looting by breaking into a house in Gaya; Beat up, ran away with cash and jewelery

Bihar: गया में घर में घुसकर लूटपाट; अपराधियों ने घरवालों को बनाया बंधक, बेरहमी से पीटा भी, कैश-जेवर लेकर भागे

Fri, 15 Sep 2023 11:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Sep 2023 11:00 AM IST
सार

Gaya News : चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा पेट्रोल पंप के समीप स्थित कौशलेन्द्र कुमार के घर को अपराधियों ने टारगेट किया था। पीड़ित ने बताया कि घर से सामान लाने के लिए उपर के तल्ले से नीचे उतर रहे थे। 

विज्ञापन
Bihar News: Looting by breaking into a house in Gaya; Beat up, ran away with cash and jewelery
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

गया के कंडी नवादा मोहल्ला में अपराधियों ने एक घर को टारगेट कर हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने घर के सभी सदस्यों को आधे घंटे तक बंधक बना कर नगदी व लाखों रुपए की जेवरात लूट कर फरार हो गए। दरअसल, चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा पेट्रोल पंप के समीप स्थित कौशलेन्द्र कुमार के घर को अपराधियों ने टारगेट किया था। पीड़ित ने बताया कि घर से सामान लाने के लिए उपर के तल्ले से नीचे उतर रहे थे। इसी क्रम में पांच की संख्या में रहे अपराधी घर में घुस गए।

विज्ञापन


हथियार के बल पर सभी को बनाया बंधक
वहीं पीड़ित ने बताया कि हथियार से लैस पांचों अपराधियों से सबसे पहले हमे और पत्नी को अपने कब्जे में लिया। जब विरोध करने लगे तो मारपीट कर पिस्टल सटा दिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने घर के अन्य सदस्य के साथ राजमिस्त्री को एक कमरे में सभी को बंधक बना बैठा दिया।
विज्ञापन


शोर मचाया तो मार देगे गोली
पीड़ित ने बताया कि अपराधियों ने कहा कि जो भी गहना व रुपया है, जल्द बता दो कहां रखा है। अगर किसी प्रकार से शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इस दौरान अपराधियों ने घर में रखे बक्से और ट्रंक में रखे करीब चार लाख के गहने और डेढ लाख रुपए नगदी लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में की शिकायत
घटना के बाद पीड़ित परिवार चंदौती थाना में लूट की वारदात की लिखित शिकायत किया है। उन्होंने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी पुलिस के समक्ष रखी। उसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लिया और छानबीन शुरु कर दी। हालांकि पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेजे खंगाल रही है। ताकि अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed