फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : LJPR mp arun bharti announcement on Chirag Paswan bihar CM candidate bihar election 2025 Nitish

Bihar Election 2025 : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव; सांसद बहनोई ने किया एलान

Mon, 21 Apr 2025 07:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Apr 2025 07:11 PM IST
सार

Bihar News : दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दामाद और मौजूदा केंद्र सरकार के मंत्री चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने बड़ा खुलासा कर बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उन्होंने कहा है कि चिराग पासवान बिहार चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar News : LJPR mp arun bharti announcement on Chirag Paswan bihar CM candidate bihar election 2025 Nitish
चिराग पासवान और अरुण भारती - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। इस बात का एलान चिराग पासवान के सांसद बहनोई अरुण भारती ने किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ता आदेश करेंगे तो चिराग बिहार विधान सभा का चुनाव लड़ेंगे। आगे उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनको चाहती ही है और उन्होंने बिहार के विकास को ही अपनी पूरी की पूरी राजनीतिक धुरी बनाई है इसलिए मुझे लगता है कि पार्टी अगर आदेश करेगी तो चिराग बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हमारी पार्टी के जितने भी लोग हैं सबकी आकांक्षा है कि चिराग पासवान बिहार में एक बड़ी जिम्मेदारी संभालें। पार्टी के अंदर यह सब बातें तय होने वाली हैं। मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा यह गठबंधन में तय होगा। इसका फैसला गठबंधन के बड़े नेता तय करेंगे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: खरगे की सभा के बाद बक्सर के जिलाध्यक्ष निलंबित, भीड़ न जुटा पाना पड़ा महंगा; कांग्रेस ने यह आरोप लगाया
विज्ञापन


सीएम फेस को लेकर अरुण भारती ने कहा कि पार्टी के जितने भी कार्यकर्ता हैं, सभी की यह आकांक्षा है कि चिराग पासवान बिहार में एक बड़ी जिम्मेदारी संभालें। अरुण भारती ने कहा कि चूंकि हम गठबंधन में हैं और हमारी मर्यादा है, हमारी सीमाएं हैं। हम लोग इस सीमा से बंधे हुए हैं, लेकिन बिहार प्रभारी होने के तौर पर हमारे कार्यकर्ताओं की आकांक्षाएं हैं। अरुण भारती ने कहा कि मैं जिस जिले में, जिस प्रखंड में, जिस पंचायत में, गांव-गली मोहल्ले में जाता हूं, सभी लोग चाहते हैं कि चिराग पासवान बिहार में आकर एक बड़ी जिम्मेदारी संभालें। अरुण भारती ने कहा कि अब यह सब बातें गठबंधन के अंदर तय होंगी, उसके बाद ही कोई अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


  2020 में जिस तरह से चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़े थे, क्या वाही स्थिति एक बार फिर होने वाली है? इस सवाल के जवाब में अरुण भारती ने कहा कि, ऐसा नहीं है। हम लोग गठबंधन में हैं और गठबंधन की जो मर्यादाएं हैं, जो सीमाएं हैं, हम लोग उसके अंदर ही काम करेंगे। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर जनता चाहती है कि चिराग पासवान बिहार में एक बड़ी जिम्मेदारी संभालें, हमारे कार्यकर्ता यह चाहते हैं और अगर पार्टी यह आदेश करेंगी तो इस बड़े जिम्मेदारी के लिए हमारे नेता चिराग पासवान बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed