फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Live video of stampede in Siddheshwar Nath temple, people died due to lathi charge by shopkeepers

Bihar Stampede : वीडियो ने खोला भगदड़ का राज, श्रद्धालुओं पर दुकानदार चला रहे लात-घूंसे, इसी में आठ मौतें

Tue, 13 Aug 2024 05:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया / जहानाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया / जहानाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 13 Aug 2024 05:56 PM IST
सार

Jehanabad Stampede Video : बिहार के जहानाबाद में भगदड़ से आठ लोगों की मौत हुई, लेकिन इस भगदड़ की वजह दुकानदारों की मनमानी थी। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि बात-बात पर कुछ दुकानदार श्रद्धालुओं की भीड़ में कूद गए और लाठी-डंडे, लात-घूंसे चलाए।

विज्ञापन
Bihar News: Live video of stampede in Siddheshwar Nath temple, people died due to lathi charge by shopkeepers
भीड़ पर कूदते दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जहानाबाद जिले के वाणावर पहाड़ पर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के समीप रविवार की देर रात हुई भगदड़ का लाइव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फूल बेचने वाले दुकानदार और एक श्रद्धालु के बीच झड़प होती दिख रही है। इसी दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जगह की कमी के चलते भगदड़ मच गई। वीडियो में दिख रहा है कि फूल दुकानदारों ने श्रद्धालुओं से बहस के बाद अचानक लाठी डंडे चलाना शुरू कर दिया। कूद-कूद कर लात-घूंसे से पीटने लगे। मारपीट के दौरान भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन

विज्ञापन


फूल दुकानदारों के लाठी चलाने के कारण मची भगदड़
फूल दुकानदारों के लाठी चलाने के कारण कई लोग घायल हो गए और बचने-भागने के क्रम में मची भगदड़ से आठ श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि श्रद्धालु से बहस के दौरान फूल बेचने वाले दुकानदार अचानक अपनी दुकान से कूदकर किसी से मारपीट करने लगते हैं। इसी दौरान मंदिर के समीप भारी भीड़, जगह की कमी और मंदिर में जलार्पण करने की आपाधापी में लोग इधर-उधर भागने लगे। इस भगदड़ में लोग एक-दूसरे पर गिर रहे हैं। उस वक्त भीड़ को संभालने के लिए वहां न तो पुलिस और ना ही कोई अधिकारी  दिख रहे हैं। उक्त घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों की पहचान 
मरने वालों की पहचान जहानाबाद के पाली अंतर्गत काको के महादेवपुर निवासी बिंदेश्वरी यादव की पत्नी बबिता कुमारी (34), नालंदा जिला के इस्लामपुर अंतर्गत संडा मुबारकपुर निवासी सजीवन पासवान के पुत्र प्यारे पासवान (30), मसौढ़ी के नदौल अंतर्गत गोल्हा बीघा निवासी राजू कुमार की पत्नी सुशीला देवी (64), गया के टेकरी मऊ निवासी जितेंद्र साव की पत्नी पूनम देवी (30), जहानाबाद के एरकी खगड़िया बीघा निवासी संजीव यादव की पत्नी निशा देवी (30), लड़ुआ मखदुमपुर निवासी सुभाष प्रसाद की पुत्री निशा कुमारी (21) और मंजू देवी (33) के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed