{"_id":"6759baf27174640a2001f00a","slug":"bihar-news-liquor-ban-in-bihar-police-arrested-drunken-home-guard-jawan-in-vaishali-mahua-block-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : शराब के नशे में पकड़े गये होमगार्ड जवान पर एसपी ने की कार्रवाई, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : शराब के नशे में पकड़े गये होमगार्ड जवान पर एसपी ने की कार्रवाई, भेजा जेल
Wed, 11 Dec 2024 09:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 11 Dec 2024 09:46 PM IST
सार
Bihar : बिहार में शराब पूर्ण प्रतिबंधित है, जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के कंधे पर है। ऐसे में नशे में झूमते एक होम गार्ड जवान के वायरल वीडियो ने पुलिस प्रशासन की किरकिरी कर दी।
विज्ञापन
आरोपी होमगार्ड का जवान
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शराबबंदी है, इस बीच गृहरक्षक का एक जवान नशे की हालत में ड्यूटी करते हुए पाया गया। किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को जेल भेज दिया। घटना महुआ थानान्तर्गत अंचल कार्यालय की है। आरोपी जवान की पहचान गृहरक्षक अमित कुमार के रूप में की गई है, जो महुआ अंचल कार्यालय में पदस्याथापित था।
विज्ञापन
वर्दी के रौब में करता था लोगों से मारपीट
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि होमगार्ड का जवान अमित कुमार अक्सर शराब की नशे में धुत रहता है और लोगों के साथ उटपटांग हरकतें करते रहता है। वर्दी के रौब में अमित किसी के साथ भी मारपीट करते रहता था। अमित कुमार वीडियो में कहता दिखा कि आप लोग मुझे बेइज्जत कर दिए हैं, मेरी नौकरी लेकर ही मानिएगा। इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि शराबी गृहरक्षक अमित कुमार महुआ अंचल कार्यालय में नशे की हालत देखा गया था। वही कुछ लोगों द्वारा शराबी होमगार्ड जवान के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। वह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इससे वैशाली पुलिस की काफी किरकिरी होने लगी। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए शराबी होमगार्ड जवान अमित कुमार को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। अमित कुमार की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
एसपी ने की कार्रवाई
इस संबंध में वैशाली पुलिस अधिक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि बीते 10 दिसंबर को महुआ थाना को सूचना प्राप्त हुई कि अंचल कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान नशे में धुत है। सूचना प्राप्त होते ही महुआ थाना पुलिस द्वारा उक्त गृहरक्षक को पकड़कर थाने पर लाकर उसे ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। उपरोक्त मामले में महुआ थाना में कांड दर्ज कर उक्त गृहरक्षक अमित कुमार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन