फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lapse in security of rjd party Tejashwi Yadav car driver arrested Marine Drive Patna Bihar Police

Bihar News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में चूक, काफिले में अचानक घुसी एक कार; युवक गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2025 10:08 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 10 Jul 2025 10:08 AM IST
सार

Bihar : अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में सारी गाड़ियों को रोकवाया गया। अचानक सभी सुरक्षाकर्मी कार चालक को बाहर निकाला और अपनी गिरफ्त में ले लिया। तब तक वहां गश्ती पुलिस भी पहुंच गई। फिर तेजस्वी यादव का काफिला आगे बढ़ा। 

विज्ञापन
Bihar News : Lapse in security of rjd party Tejashwi Yadav car driver arrested Marine Drive Patna Bihar Police
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यह घटना पटना के मरीन ड्राइव के पास उस समय हुई जब वह नवादा से पटना लौट रहे थे। इस मामले में आरोपी शख्स से पटना सिटी के सुल्तानगंज थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार बंद के बाद शाम में नवादा गये थे। देर शाम लौटने के क्रम में पटना के मरीन ड्राइव के पास तेजस्वी यादव के काफिले में एक कार अचानक 
विज्ञापन

आ घुसी। कार सवार ने इससे पहले तेजस्वी यादव की गाड़ी को ओवरटेक किया और फिर उनके काफिले में वह कार घुस गई। ऐसा होते ही कुछ देर के लिए सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। आननफानन में सुरक्षाकर्मियों ने कार सवार को पकड़ लिया। फिर वहां स्थानीय थाना सुल्तानगंज थाने को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह मोकामा का रहने वाला है। फिर्लहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिया गया शख्स शराब के नशे में था। नशा में होने के कारण उसे पता नहीं चल पाया कि तेजस्वी यादव का काफिला गुजर रहा है। इस बात की जानकरी मिलते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी जांच की गई तो वह नशा में पाया गया। फिर उसपर नशा करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए एक्साईज के हवाले कर दिया गया।


                                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed