फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lalu Yadav targets PM Modi's road show; RJD, BJP, NDA, Indi alliance; Patna, Political News

PM Modi Road Show: लालू बोले- बिहार ने पीएम मोदी को सड़क पर ला ही दिया, चार चरणों में गली-गली चक्कर लगवा देगा

Sun, 12 May 2024 10:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 12 May 2024 10:17 AM IST
सार

Lok Sabha Election : लालू प्रसाद ने कहा- बिहारी बुड़बक नहीं है। बिहार के लोग अच्छे से जानते हैं कि बिहार से 40 में से 39 सांसद लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया और सब निवेश गुजरात ही ले गए जबकि लंबे समय से बिहार में एनडीए सरकार है। 

विज्ञापन
Bihar News: Lalu Yadav targets PM Modi's road show; RJD, BJP, NDA, Indi alliance; Patna, Political News
पीएम मोदी पर लालू ने साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बिहार आ रहे हैं। आज शाम पटना में रोड शो करेंगे। कल यानी सोमवार को हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में जनसभा करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि तीन चरणों के चुनाव ने पीएम मोदी को बिहार ने सड़क पर ला ही दिया है। अब बाकी बचे चार चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा। ई बिहार है बिहार!
विज्ञापन


लालू ने पूछा कि क्या हुआ आपका वादा?
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा था कि पीएम मोदी ने 2014 में कहा था कि चीनी मिल खुलवाकर इसी मिल की बनी चीनी की चाय पीऊंगा। दस बरस हो गए। लालू ने पूछा कि क्या हुआ आपका वादा? उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री अपने वादेनुसार प्रदेश में एक छोटी सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो? जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर 𝟏𝟎 वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी वादों में से एक रत्ती भर भी वादा पूरा ना कर सका हो? जो प्रधानमंत्री भरे मंच से अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री द्वारा हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने पर भी सौ बरस पुरानी एवं ऐतिहासिक पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तक ना दे सके?  ऐसे प्रधानमंत्री रोड क्या चाहे गली-गली घूम नुक्कड़ नाटक करें, इससे बिहार को क्या फायदा होगा?
विज्ञापन


पांच साल बाद चुनाव में बिहार घूमने आते हैं
तंज कसते हुए लालू प्रसाद ने आगे लिखा कि बिहारी बुड़बक नहीं है। बिहार के लोग अच्छे से जानते हैं कि बिहार से 40 में से 39 सांसद लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया और सब निवेश गुजरात ही ले गए जबकि लंबे समय से बिहार में एनडीए सरकार है। फिर पांच साल बाद चुनाव में बिहार घूमने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed