{"_id":"66e033f2e6848bd6ed0ec7c0","slug":"bihar-news-lalu-yadav-daughter-rohini-acharya-targets-central-minister-giriraj-singh-on-nitish-kumar-relation-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohini Acharya : लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री का नाम रखा- गिद्धराज; पुरानी बात भी याद दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohini Acharya : लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री का नाम रखा- गिद्धराज; पुरानी बात भी याद दिलाई
Tue, 10 Sep 2024 05:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:26 PM IST
सार
Bihar News : सारण लोकसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर हार के बाद विदेश लौटीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया के जरिए विरोधियों पर लगातार हमलावर हैं। अब उन्होंने केंद्रीय मंत्री को गिद्धराज कहते हुए पुरानी बातें याद दिलाई हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और रोहिणी आचार्य
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रिय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लोक सभा का चुनाव हारने के बाद वापस सिंगापुर लौट गई, लेकिन सोशल मीडिया पर वह हमेशा नजर आती हैं। सोशल मीडिया से वह लगातार सत्ता पक्ष के नेताओं पर हमलावर होती नजर आती रहती हैं। ऐसे में रोहिणी आचार्य ने अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है। उन्हें एक नया नाम (गिद्धराज जी) देते हुए पुरानी बात याद दिलाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर क्या लिखा रोहिणी आचार्य ने
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बेचैन - बेगैरत आत्मा गिद्धराज जी आज दूसरों को ' किसी ' के नाम का लॉकेट पहनने की नसीहत दे रहे हैं .. मगर ऐसा कहते हुए वो ये भूल रहे हैं कि " वर्त्तमान में 'जिसके' नाम का सिन्दूर लगाए , गले में मंगलसूत्र डाले वो व् उनकी मंडली वाले तमाम लोग घूम रहे हैं , दिल्ली व् बिहार की सत्ता जाने के खौफ से 'जिसका' जयकारा लगाने व् ' जिसके' प्रति अपने को समर्पित दिखने को वो विवश हैं , ' उसी ' को 'व्याकुल आत्मा' भी इन्होंने ( गिद्धराज जी ने) ही बताया था और इनके आका ने तो ' व्याकुल - आत्मा ' के डीएनए में ही खोट बता दिया था " ..
विज्ञापन
दोहरापन तो देखिए गिद्धराज जी का 'जिसे' खुद व्याकुल - आत्मा बताया , 'जिसके' डीएनए में खोट की बात पर अपनी मौन - सहमति दी , आज उसी की नजर - ए - इनायत हासिल करने के लिए 'उसे' रश्क - ए - कमर बताने में भी नहीं शरमा रहे हैं और खोखली नसीहत दूसरों को दे रहे हैं ..
विज्ञापन