फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lalu Yadav close Subhash Yadav sent to judicial custody after ED seized unaccounted cash

Bihar : लालू के करीबी सुभाष यादव 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में; ईडी को जांच में बगैर हिसाब के 2.37 करोड़ मिले

Mon, 11 Mar 2024 12:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 11 Mar 2024 12:57 PM IST
सार

Bihar News : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी बालू कारोबारी सुभाष यादव के ठिकानों पर बगैर हिसाब वाले 2.37 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। गिरफ्तारी कल ही हो गई थी। अब प्रवर्तन निदेशालय ने 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Lalu Yadav close Subhash Yadav sent to judicial custody after ED seized unaccounted cash
सुभाष यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव को 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में लिया गया है। नौ मार्च की रात को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने अवैध बालू खनन और बालू की बिक्री से संबंधित पीएमएलए मामले में सुभाष यादव को गिरफ्तार किया था। नौ मार्च की सुबह ईडी की टीम ने सुभाष यादव और उनके करीबी सहयोगियों से संबंधित करीब आठ जगह छापेमारी की थी।इस दौरान सुभाष यादव के एक कर्मचारी और करीबी सहयोगियों के परिसर से लगभग 2.37 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। ईडी की टीम ने इसका हिसाब मांगा तो नहीं दिया गया। जिसके बाद टीम ने सारे कैश जब्त कर लिए। पूछताछ के बाद ईडी ने सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद सुभाष यादव को बेऊर जेल भेजा गया। अब 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


टीम को कैश गिनने के लिए मशीन मंगवाना पड़ा था
दरअसल, ईडी की टीम को सुभाष यादव के खिलाफ अवैध बालू कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिली थी। जांच के बाद टीम ने पटना के दानापुर, तकिया इलाके समेत  सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान इतनी भारी मात्रा में कैश देख ईडी की टीम दंग रह गई थी। टीम को कैश गिनने के लिए मशीन मंगवाना पड़ा था।
विज्ञापन


राजद ने लोकसभा चुनाव का दिया था टिकट
बालू कारोबार से जुड़े सुभाष यादव को राजद ने 2019 में झारखंड के चतरा लोकसभा से टिकट दिया था। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें हार का सामाना करना पड़ा था। इधर, चुनाव से एक साल पहले यानी 2018 में इनकम टैक्स ने दिल्ली, धनबाद और पटना समेत सुभाष यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed