फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lalu Prasad Yadav, Grand Alliance reached Pashupati Paras Chuda-Dahi banquet

Bihar News: पशुपति पारस के चूड़ा-दही भोज में पहुंचे लालू, इस सवाल पर हामी भरी तो सियासी गलियारे में मचा हड़कंप

Wed, 15 Jan 2025 03:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 15 Jan 2025 03:15 PM IST
सार

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके पशुपति पारस से मिलने पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, अब्दुल बारी सिद्दकी समेत कई वरीय नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
Bihar News: Lalu Prasad Yadav, Grand Alliance reached Pashupati Paras Chuda-Dahi banquet
पशुपति पारस से चूड़ा-दही भोज में पहुंचे लालू प्रसाद यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के सियासी गलियारे में चूड़ा-दही भोज के बहाने सियासत जारी है। सबसे चौंकाने वाली बात आज यह हुई कि राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके पशुपति पारस से मिलने पहुंचे। लालू के साथ उनके बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, अब्दुल बारी सिद्दकी समेत कई वरीय नेता मौजूद थे। इधर, पत्रकारों ने जब पशुपति पारस को महागठबंधन में शामिल होने को लेकर लालू प्रसाद से सवाल किया तो उन्होंने अपनी हामी भर दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


पशुपति पारस बोले- हमें भविष्य का इंतजार करना चाहिए
वहीं पशुपति पारस ने कहा कि भविष्य के गर्त में क्या छिपा है? यह तो वक्त आने पर बताया जाएगा।  बिहार विधानसभा चुनाव में अभी करीब आठ से नौ महीने बाकी हैं। चुनाव अक्टूबर या नवंबर में संभावित हैं। इसलिए भविष्य में क्या होगा और क्या नहीं होगा? इसका जवाब अभी देना जल्दबाजी होगी। जनता सर्वोपरि है। वह जिस चाहेगी शासन में लेकर आएगी। इसलिए हमें भविष्य का इंतजार करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले प्रिंस के साथ पारस पहुंचे थे राबड़ी आवास 
एक दिन पहले ही राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस मंगलवार की देर शाम अंधेरा होते ही पिछली गेट से राबड़ी आवास पहुंच गए थे। राबड़ी आवास में करीब आधे घंटे तक पारस गुट के नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के साथ मीटिंग चली। इस मीटिंग में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के साथ-साथ समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रिंस राज समेत पार्टी के कई नेता भी शामिल हुए। दिलचस्प यह रहा कि पशुपति पारस की गाड़ी राबड़ी आवास में पिछले दरवाजे से घुसी, लेकिन तेजस्वी यादव के निकलने की खबर के कारण मीडिया का जमावड़ा वहां लगा हुआ था। लिहाजा पशुपति पारस और प्रिंस राज समेत पारस गुट के नेता मीडिया के कैमरे में कैद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed