फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Know how much property any minister has in Bihar, CM Nitish Kumar, Vijay Sinha, Samrat Chaudhary,

Bihar News : मंत्री छोड़िए, मंत्रियों की पत्नी भी सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर; देखिए स्व-घोषणा इनकी

Wed, 01 Jan 2025 11:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:40 AM IST
सार

मंत्रियों की संपत्ति की बात करें तो कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी पत्नी ज्यादा अमीर हैं। कुछ मंत्रियों के पास लाइसेंसी हथियार भी है। नगद की बात करें डिप्टी सीए सम्राट चौधरी सबसे ज्यादा अमीर हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Know how much property any minister has in Bihar, CM Nitish Kumar, Vijay Sinha, Samrat Chaudhary,
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार लगभग सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा कर रही है। मुख्यमंत्री के पास महज 21 हजार ही नगद है। उनके नाम से दिल्ली के संसद विहार कॉ-ऑपरेटिव हाउसिंग में एक फ्लैट है। यह हजार स्क्वायर फीट का है। इसकी कीमत एक करोड़ 48 लाख रुपये बताई गई है। अब अन्य मंत्रियों की संपत्ति की बात करें तो कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी पत्नी ज्यादा अमीर हैं। कुछ मंत्रियों के पास लाइसेंसी हथियार भी है। नगद की बात करें डिप्टी सीए सम्राट चौधरी सबसे ज्यादा अमीर हैं। आइए जानते हैं किस मंत्री के पास कितनी है?
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 
  • सम्राट चौधरी के पास  लिखित तौर पर उनके पास छह लाख 70 हजार कैश हैं। वहीं पत्नी के पास साढ़े पांच लाख अधिक से कैश है। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 11 करोड़ 30 लाख रुपये बताई है। इसमें से नौ करोड़ चार लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा चार लाख रुपये का राइफल भी उनके पास है। वहीं इनके बेटे और बेटी के पास छह लाख से ज्यादा कैश है। 
  • विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा
  • विजय सिन्हा के सात करोड़ 93 लाख रुपये की कुल संपत्ति है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनकी पत्नी इनसे ज्यादा अमीर हैं। विजय सिन्हा के पास लाइसेंसी रायफल और रिवॉल्वर है। वहीं पुणे, बाढ़, मोकामा, लखीसराय, पटना के एग्जीबिशन रोड, कदमकुआं, पटेल नगर, पुनाईचक कुम्हरार, पहाड़ी, रानीपुर में जमीन और मकान भी है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

मंत्री अशोक चौधरी
  • बिहार सरकर में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी के साथ 11 करोड़ आठ लाख रुपये की संपत्ति हैं। इनके पास पांच 26 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। अशोक चौधरी और इनकी पत्नी के ऊपर साढ़े तीन करोड़ रुपये का कर्ज की है। इनकी पत्नी भी इनसे ज्यादा अमीर हैं। 

मंत्री संतोष कुमार सुमन
  • आईटी मंत्री संतोष कुमार सुमन के पास पांच करोड़ 63 लाख रुपये की संपत्ति है। इनके पास तीन करोड़ 81 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। मंत्री के पास 5.25 एकड़ जमीन है। महकार, गोदावरी, खिजरसराय और पटना के कंकड़बाग में मकान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed