{"_id":"666b29d31f617a278402b3f1","slug":"bihar-news-kk-pathak-got-revenue-and-land-reforms-department-crackdown-on-sand-mafia-bihar-news-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"KK Pathak : शिक्षकों के बाद केके पाठक अब बालू माफियाओं पर कसेंगे नकेल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KK Pathak : शिक्षकों के बाद केके पाठक अब बालू माफियाओं पर कसेंगे नकेल, मचा हड़कंप
Thu, 13 Jun 2024 10:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:48 PM IST
सार
Bihar : केके पाठक अब बालू माफियाओं पर नकेल कसेंगे, क्योंकि बिहार सरकार ने उन्हें शिक्षा विभाग से हटाकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी है। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है।
विज्ञापन
केके पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के शिक्षक अब राहत की सांस लेंगे, लेकिन बालू माफियाओं की खैर नहीं। केके पाठक शिक्षकों को सुधारने के बाद अब बालू माफियाओं पर नकेल कसेंगे, क्योंकि बिहार सरकार ने केके पाठक को शिक्षा विभाग से हटा कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए केके पाठक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। साथ ही वह बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में मचा हड़कंप
केके पाठक की छुट्टी पर जाने के बाद इस बात की आशंका की जा रही थी कि बिहार सरकार उन्हें शिक्षा विभाग से ट्रांसफर करेगी लेकिन इस बात की तनिक भी आशंका नहीं थी कि उनका तबादला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में होगा। हालांकि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में उनका तबादला होने के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में लोगों का कहना है कि सरकार ने केके पाठक पर कार्रवाई करते हुए उनका विभाग बदला है लेकिन जो भी हो केके पाठक को अब एक बड़े विभाग की कमान सौंपी गई है। केके पाठक फिलहाल छुट्टी पर हैं और उनकी जगह डॉक्टर एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन