फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Kidnapping of youth in Patna, incident captured in CCTV, crime story in Hindi

Bihar : पटना से युवक को कैसे किया गया अगवा, तस्वीर देखकर समझ लें अपराधियों का हौंसला

Wed, 14 Jun 2023 11:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 14 Jun 2023 11:30 AM IST
सार

पटना से अपहृत जमीन मालिक के अपहरण का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें अपहरणकर्ता गोद में उठाकर गाड़ी से अपहरण कर रहे हैं। यह तस्वीर इस बात का गवाह है कि बिहार में अब भी ऐसे अपहरण होते हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Kidnapping of youth in Patna, incident captured in CCTV, crime story in Hindi
बिहार में अब भी ऐसे होता है अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के छोटी पहाड़ी से अपहृत जमीन मालिक के अपहरण का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। लेकिन घटना के 4 दिन गुजर जाने के बाद भी अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस के दबाव में अपहरणकर्ताओं ने कुछ घंटों बाद अपहृत युवक मनोज कुमार को नगरनौसा में छोड़ दिया था।
विज्ञापन


जमींन के लिए हुआ था अपहरण 
घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी का है जहां से  मनोज कुमार नीम के एक व्यक्ति का अपहरण हुआ। मनोज कुमार का छोटी पहाड़ी के नजदीक 18 कट्ठे की एक जमीन है जिसकी कीमत लगभग 8 से 9 करोड़ रुपए हैं। मनोज कुमार का कहना है कि जमीन दलालों की नजर इस जमीन पर लगी है। वे सभी जबरन इस जमीन को मनोज कुमार से खरीदना चाह रहे थे। इसी को लेकर जमीन मालिक मनोज पर जबरन जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर मनोज ने शनिवार को अपनी जमीन पर "जमीन बिक्री का नहीं है" का बोर्ड लगा दिया। इसी बात को लेकर जमीन दलालों ने जाइलो गाड़ी से मनोज को जबरन गोदी में उठा कर गाड़ी में बिठा कर अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने किया मुक्त 
घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जमीन मालिक का दिन दहाड़े अपहरण और उससे आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क जाम करने की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को मिली। सूचना मिलते ही यह सूचना वायरलेस से सभी थाना को दिया गया। बाईपास थाना ने इस मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उस पर दबाव बनाया । जिसके बाद अपहरणकर्ताओं ने मनोज कुमार को नगरनौसा से घटना के 4 से 5 घंटों के बाद मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी दहशत में है परिवार 
परिजनों का कहना है कि घटना के 4 दिन गुजर जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। मनोज के परिवार वालों के बीच भय का माहौल बना है। परिवार वालों लोगों का यह मानना है कि पुलिस के इस लापरवाही से वे लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed