Bihar News: नीतीश सरकार में बढ़ते अपराध को लेकर सवाल उठाने वाले चिराग को मांझी की खरी-खरी, कहीं यह बातें
मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि छिटपुट वारदातों को छोड़कर, बिहार में शांति है। यदि पिछले जंगलराज की तुलना की जाए, तो उस समय रायफल की नोंक पर लोग बाहर निकलते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा अपने ही सरकार को घेरने वाले बयान के बाद सियासी घमासान जारी है। अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उनके बेटी मंत्री संतोष सुमन इस पर प्रतिक्रिया दी है। जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि हमारे यहां एक कहावत है कि "गुड़ खाते, गुड अम्मे से परहेज़" यह ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि अपराध करवाएं राजद वाले, तोहमत सरकार पर, वाह रे गठबंधन धर्म। अब बिहार के मुख्यमंत्री निवास में माफियाओं की खातिरदारी नहीं होती बल्कि उन माफियाओं को ठोक दिया जाता है।
बिहार में लॉ एंड ऑर्डर चुस्त और दुरुस्त है
वहीं बिहार सरकार आईटी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने नसीहत दी है कि इस तरह की टिप्पणियों से गठबंधन में असहजता महसूस होती है। चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि बिहार अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेगा, यह समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है। संतोष कुमार सुमन ने गया जिले के गोदावरी स्थित आवास पर शनिवार को कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर चुस्त और दुरुस्त है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और सरकार पूरी तरह सक्षम हैं। कोई भी घटना घटने पर उसका बचाव नहीं किया जा सकता। घटनाएं घटती हैं और उनके पीछे बहुत सारे कारण होते हैं। इन कारणों का पता लगाकर अपराधियों को पकड़ा जाता है और उन्हें सजा भी दी जाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका के हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला और एनकाउंटर भी हुआ। तुरंत उद्भेदन हुआ और सजा देने का काम भी किया गया।
'नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के समय तेजस्वी के करीबी ने मांगे थे पैसे', RJD विधायक ने किया बड़ा दावा
छिटपुट वारदातों को छोड़कर, बिहार में शांति है
मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि उन्होंने स्वीकार किया कि समाज में हर तरह के लोग होते हैं और कुछ सामाजिक लड़ाइयों के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन पहले की अपेक्षा अब इनकी संख्या बहुत कम हो गई है। जहां साल भर में 50,000 घटनाएं होती थीं, वहां अब 500 से 1,000 घटनाएं हो रही हैं। बिहार में बहुत सुधार हुआ है और इसे शून्य करने के लिए हम काम कर रहे हैं।
सभी के तालमेल से सरकार चल रही है
चिराग पासवान द्वारा बिहार में बढ़ती घटनाओं पर सरकार पर निशाना साधने पर सुमन ने कहा कि हम सब गठबंधन के सहयोगी हैं और सभी के तालमेल से सरकार चल रही है। चिराग पासवान ने कुछ घटनाओं के बारे में सरकार का ध्यान आकर्षित किया है, जो राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी राजनीति में अपने विचारों को व्यक्त करना पड़ता है। कहीं-कहीं गलतियां और परेशानियां होती हैं, जिन्हें बैठकर चर्चा की जा सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी के लिए उपलब्ध हैं और उनसे बात की जा सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.