फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: JDU's Lalan Singh targets Modi government, BJP's Samrat Chaudhary reacts; Politics of name, India

Bihar News : ललन सिंह बोले- भाजपा इंडिया से घबरा गई, हताशा में है; सम्राट ने कहा- भारत नाम से ही विपक्ष परेशान

Wed, 06 Sep 2023 05:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 06 Sep 2023 05:23 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हम सब ने किसी का नाम कहां बदला है? भारत पहले से ही लोग बोलते रहे हैं। चाणक्य ने भी अखंड भारत का सपना देखा था और महात्मा गांधी ने भी भारत छोड़ो का नारा दिया था। 

विज्ञापन
Bihar News: JDU's Lalan Singh targets Modi government, BJP's Samrat Chaudhary reacts; Politics of name, India
नरेंद्र मोदी-नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

जी-20 के इन्विटेशन कार्ड पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखे जाने के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान जारी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इंडिया शब्द से घबरा गई है। साफ दिख रहा है कि यह लोग हताशा हैं इसलिए नाम बदल रहे हैं। लेकिन, नाम बदलने से क्या होगा? देश की जनता में उनके खिलाफ अविश्वास है उसको कहां से मिटाएंगे। वहीं पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत नाम से ही विपक्ष को परेशानी हो रही है। हमसब ने किसी का नाम कहां बदला है? भारत का नाम तो पहले से ही लोग बोलते रहे हैं? ललन सिंह और नीतीश जी ने खुद अपना नाम बदला लिया। इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ललन बोले-  लोकतंत्र अपनी मर्जी से चलाना चाहते हैं यह लोग
पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ललन सिंह ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को देश का सारा इतिहास बदला चाह रहे हैं। यह लोग अपना इतिहास बनाना चाहते हैं। भाजपा वाले चाहते हैं कि देश का इतिहास बापू के नाम से हटा करके नरेंद्र मोदी जी के नाम से कर दिया जाए। लोकसभा के विशेष सत्र के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि पहले एजेंडा तो बताएं? किस बात को लेकर सेशन बुला रहे हैं। ऐसा कहीं आज तक हुआ है कि आपने सेशन बुला लिया और उसमें क्या बहस करने वाले हैं यह किसी को पता ही नहीं है। भाजपा सरकार संसद को, लोकतंत्र को खत्म कर रही है। लोकतंत्र अपनी मर्जी से चलाना चाहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट ने कहा- महात्मा गांधी ने भी भारत छोड़ो का नारा दिया था
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हम सब ने किसी का नाम कहां बदला है? भारत पहले से ही लोग बोलते रहे हैं। और लालू जी भी भारत का नाम लेते रहे हैं? यह भारत है और भारत में हम सभी रहते हैं। चाणक्य ने भी अखंड भारत का सपना देखा था और महात्मा गांधी ने भी भारत छोड़ो का नारा दिया था। सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि ललन सिंह और नीतीश कुमार ने अपना नाम बदल लिया है। दोनों ने कई बार खुद अपना नाम बदला है। इतना ही नहीं लालू जी ने भी उनका नाम बदल दिया। 
लालू यादव ने ख़ुद नीतीश कुमार का नाम  बदला है  उनका नाम पलटू कुमार रखा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed