{"_id":"67967c900ff2f52e0705fffa","slug":"bihar-news-jdu-party-nitish-kumar-mla-gopal-mandal-ruckus-sit-on-chair-republic-day-program-bhagalpur-bihar-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने खूब किया हंगामा, गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में कुर्सी के लिए किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने खूब किया हंगामा, गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में कुर्सी के लिए किया बवाल
Sun, 26 Jan 2025 11:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 26 Jan 2025 11:51 PM IST
सार
JDU party : जदयू के बड़बोले विधायक का सुर्ख़ियों और विवादों से गहरा संबंध रहा है। वह अक्सर अपने बयानों से चर्चित रहते हैं। आज वह गणतंत्र दिवस के मौके पर बैठने के लिए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
जदयू विधायक गोपाल मंडल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर अपने विवादित रवैये के कारण चर्चा में हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर नवगछिया अनुमंडल के कचहरी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में कुर्सी को लेकर हुए विवाद ने पूरे आयोजन की गरिमा को प्रभावित कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ने अपनी कुर्सी उपलब्ध न होने पर नाराजगी जाहिर की और इस दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अन्य लोगों की कुर्सियां खींचने लगे। उनके इस व्यवहार ने वहां मौजूद अधिकारियों, आम जनता और कार्यकर्ताओं को असहज कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने शांत कराया मामला
घटनाक्रम के दौरान विधायक गोपाल मंडल की नाराजगी को संभालने के लिए अनुमंडल कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार और एसडीपीओ ओम प्रकाश ने तुरंत हस्तक्षेप किया। दोनों अधिकारियों ने स्थिति को काबू में करते हुए विधायक के लिए मंच के बाहर विशेष कुर्सी और सोफे की व्यवस्था कराई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी विवादों में रहे हैं विधायक गोपाल मंडल
यह पहली बार नहीं है जब विधायक गोपाल मंडल इस तरह की सुर्ख़ियों में शामिल हुए हैं। 2023 के गणतंत्र दिवस पर भी नवगछिया पुलिस लाइन में सोफे पर बैठने को लेकर उनका विवाद हुआ था। उनके कई पूर्व विवादों ने उनकी छवि पर सवाल खड़े किए हैं।
जनप्रतिनिधियों की मर्यादा पर सवाल
घटनाक्रम के बाद इलाके में विधायक के व्यवहार की आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जनप्रतिनिधियों का इस तरह का रवैया न केवल कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि जनता के बीच उनकी छवि को भी धूमिल करता है। लोगों का कहना है कि गणतंत्र दिवस जैसे पावन अवसर पर जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अनुशासन और मर्यादा का पालन करें। ऐसे आयोजनों में इस तरह की घटनाएं न केवल समाज को गलत संदेश देती हैं, बल्कि राजनीति की गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं।