फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : jdu party nitish kumar before Pragati Yatra Officer attacked in Gaya bihar police

Bihar News : सीएम के आने से पहले अधिकारी पर ईंट से हमला, पूछा- अब क्यों ?; डीएम ने कार्रवाई करने के दिए आदेश

Sat, 08 Feb 2025 10:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 08 Feb 2025 10:36 PM IST
सार

Officer Attacked : पांच दिन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान जिले में आ रहे हैं। उनके आने से पहले अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच कुछ लोगों ने अधिकारियों पर ही ईंट से हमला कर दिया। हमलावर पूछ रहे थे कि अब क्यों आये हो ? 

विज्ञापन
Bihar News : jdu party nitish kumar before Pragati Yatra Officer attacked in Gaya bihar police
घायल अधिकारी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने से पहले अधिकारियों पर ही हमला होना शुरू हो गया है। पहले जो काम नहीं हुआ उसको दुरुस्त करने में लगे हुए थे। अब एक नया मामला सामने आया है। बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव में बिहार सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई का निरीक्षण कर लौट रहे बोधगया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। ईंट-पत्थर से किये गये हमले में वाहन का पीछे का शीशा टूट गया। घटना ऐसी हुई कि अधिकारी भी घायल हो गये। इस घटना में कार्यपालक पदाधिकारी के हाथ में चोट लगी है। घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद कर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां गया जिले के विश्व प्रसिद्ध बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन


बिल्डिंग बायलॉज के विरुद्ध चल रहे निर्माण कार्य को लेकर दिया गया था नोटिस
घटना के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि बिल्डिंग बायलॉज के विरुद्ध चल रहे निर्माण कार्य को लेकर नोटिस दिया गया था। वापस लौटते समय सामाजिक तत्वों ने यह घटना को अंजाम दिया है। उसके बाद जिला प्रशासन गंभीर हुई और सामाजिक तत्वों के ऊपर बोधगया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। बोधगया थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद जिला पुलिस एक्टिव हुई और घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू की गई। हालांकि अब तक किसी भी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं।
विज्ञापन


डीएम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के दिए आदेश 
घटना के बाद गया जिले के डीएम डॉ त्याग राजन एसएम के पास मामला पहुंचने के बाद उन्होंने जिला पुलिस कप्तान को शीघ्र आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिए। वहीं पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed