Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की अहम बैठक, जदयू दफ्तर पहुंचते ही नाराज हुए बिहार सरकार के यह मंत्री
Nitish Kumar : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज जनता दल यूनाईटेड का शीर्ष नेतृत्व बैठक कर रहा है। सीएम नीतीश कुमार एक दिन पहले ही पार्टी कार्यालय आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में हार हाल में रिजल्ट बेहतर हो, इसके लिए सीएम नीतीश कुमार की पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज जनता दल यूनाईटेड का शीर्ष नेतृत्व बैठक कर रहा है। सीएम नीतीश कुमार एक दिन पहले ही पार्टी कार्यालय आए थे। शीर्ष नेताओं से बातचीत के बाद कई दिशा निर्देश देकर चले गए। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जदयू की बैठक शुरू हुई। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत जदयू के सभी शीर्ष नेता पहुंचे हैं।
नाराज हो गए मंत्री विजेंद्र यादव
इधर, बैठक के बीच से खबर यह आ रही है कि वरीय नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव नाराज हो गए हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं जदयू में नहीं हूं। सूत्रों की मानें तो बैठक को लेकर जदयू कार्यालय के पास सीएम नीतीश कुमार के साथ शीर्ष नेताओं की तस्वीर लगाई गई थी। इसमें विजेंद्र यादव की तस्वीर गायब थी। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गए।
बैठक के बाद कहा- मैं मजाक कर रहा था
इधर, बैठक के बाद जब मंत्री विजेंद्र यादव बाहर निकले तो कहा कि मैं तो मजाक कर रहा था। मजाक में ऐसी बातें कही। अगर नाराज रहता तो मीटिंग में क्यों आता है। वहीं सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से जब मंत्री विजेंद्र यादव की नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह जदयू के वरीय नेता हैं। अगर किसी बात को लेकर वह नाराज हैं तो उनसे बात की जाएगी। लेकिन, जहां तक मुझे जानकारी है तो वह नाराज नहीं है। पार्टी में सबकुछ ठीक चल रहा है।