{"_id":"6805e0767b34c2fb73018147","slug":"bihar-news-jdu-leader-shot-by-criminals-in-patna-condition-critical-bihar-police-investigation-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में जदयू नेत्री को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; लोगों ने कहा- पुरानी रंजिश चल रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में जदयू नेत्री को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; लोगों ने कहा- पुरानी रंजिश चल रही थी
Mon, 21 Apr 2025 11:36 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:36 AM IST
सार
जदयू नेत्री पर जानलेवा हमले के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। इधर, परिजनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
लाल घेरे में जदयू नेत्री।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
पटना में में बाइक सवार अपराधियों ने जदयू नेत्री सोनी देवी को गोली मार दी। उनके हाथ और सीने में गोली लगी है। गंभीर हालत में उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी में हुई। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला बेहोश होकर गिर गईं। आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इधर, घटना सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना अध्यक्ष सदानंद साह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भी जुटी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।
शादी समारोह में अपराधियों ने सात लोगों को मारी गोली, दो लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर; जानिए मामला
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि शराब माफियाओं द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन