{"_id":"6735ed096039c6a8c8045ac7","slug":"bihar-news-jdu-leader-murdered-in-nalanda-the-criminals-shot-him-in-the-back-bihar-police-investigation-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिले में जदयू नेता की हत्या, अपराधियों ने पीठ में मारी गोली; लोगों में आकोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिले में जदयू नेता की हत्या, अपराधियों ने पीठ में मारी गोली; लोगों में आकोश
Thu, 14 Nov 2024 05:58 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 14 Nov 2024 05:58 PM IST
सार
Nalanda News: स्थानीय लोगों का कहना है कि कारू तांती जनता दल (यूनाइटेड) के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनकी हत्या से क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है। जदयू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
जदयू नेता की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जदयू नेता सह मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना बेन प्रखंड में हुई। गुरुवार शाम आट पंचायत के मुखिया और जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता कारू तांती (65) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस लगातार गांव में कैंप कर रही है।
विज्ञापन
किसी पूर्व चेतावनी के उन पर गोलियां बरसा दी
परिजन ने बताया कि कारू तांती अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। जब तीन अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचे और बिना किसी पूर्व चेतावनी के उन पर गोलियां बरसा दी। गोली पीठ में लगने के बाद उन्हें तत्काल बिहार शरीफ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे पिता का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह समाज में सम्मानित व्यक्ति थे। हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।
विज्ञापन
हत्या से क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई
राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कारू तांती जनता दल (यूनाइटेड) के सक्रिय कार्यकर्ता थे और उनकी हत्या से क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है। यह घटना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार के गृह प्रखंड में हुई है। जदयू कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन