{"_id":"6817a69b5aab3ef8910d4cdf","slug":"bihar-news-jan-suraj-party-prashant-kishor-targeted-rjd-party-lalu-yadav-tejashw-yadavi-jahanabad-patna-bihar-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्रशांत किशोर ने लालू और तेजस्वी पर किया हमला, कहा- यादव में जो गरीब हैं, उन्हीं की मदद कर दें न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्रशांत किशोर ने लालू और तेजस्वी पर किया हमला, कहा- यादव में जो गरीब हैं, उन्हीं की मदद कर दें न
Sun, 04 May 2025 11:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 04 May 2025 11:10 PM IST
सार
RJD Party : बिहार विधान सभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपना-अपना जोड़-तोड़ कर रही हैं। आरोप-प्रत्यारोप भी खूब हो रहे हैं। ऐसे में प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला किया।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर और लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके पिताजी लालू प्रसाद यादव जीवन भर एक ही बात जानते हैं- जाति और भाजपा के खिलाफ डर, भाजपा के खिलाफ उन्माद इसके अलावा ना यह कुछ पढ़े ना कुछ सीखे ना कभी कुछ बात किया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज; पीएम मोदी बोले- बिहार के वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने दोनों पिता-पुत्र पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा करने की सोचते रहते हैं कि समाज में जाति के नाम पर धर्म के नाम पर उत्पात होता रहे और इसका फायदा इनको कुछ होता रहे। ये कोई विकास की बात तो कर नहीं सकते हैं। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव रोजगार और पढ़ाई की बात तो कर नहीं सकते। कोई उद्योग धंधे की बात तो कर नहीं सकते हैं। ना कोई विचार है ना कोई प्रयास है। लालू जी के लड़के हैं कुछ ऊलजुल बोलते रहो। लालू प्रसाद का बनाया हुआ पहले का राजद दल है और उसमें भी विशुद्ध रूप से जातियों का जमावड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जातियां साथ में आ जाएं हमको नेता मान ले।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: पप्पू यादव बोले- कांग्रेस के प्रति हमलोग पूरी तरह समर्पित हैं, जल्द ही गांधी मैदान में करेंगे बड़ी रैली
प्रशांत किशोर ने सीधी तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव यादवों के लिए ही कुछ कर दें। यादव में जो गरीब लोग हैं, उन्हीं को ₹2 लाख दिलवा दो। जातीय जनगणना हुई, जिसमें यादव में भी बहुत सारे लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, तो भाई उन गरीब यादव परिवारों को मदद कर दो। या उनको भी छोड़ दीजिए राघोपुर में जो गरीब यादव समाज के लोग हैं आप उन्हीं को मदद कर दो। आप पूरे बिहार का ठेका क्यों ले रहे हैं? राघोपुर में जिस क्षेत्र के लोगों ने आपको जिताया है, वहां अपने जाति के गरीब लोगों को मदद करके दिखा दो।