फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Iron company staff murdered in Patna; While going on duty, criminals stabbed him to death

Bihar News : पटना में आयरन कंपनी के स्टाफ की हत्या; ड्यूटी पर जा रहा था, अपराधियों ने चाकू गोदकर मार डाला

Mon, 17 Jun 2024 07:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Jun 2024 07:57 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर पटना सिटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद भी बेखौफ अपराधियों ने संजीव कुमार सिन्हा की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Bihar News: Iron company staff murdered in Patna; While going on duty, criminals stabbed him to death
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकरीद के अवसर पर पटना सिटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस फोर्स लगाई गई थी। पुलिस पदाधिकारी के साथ थाना के अधिकारी और सैफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला था।  इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अपराधियों ने दिन आयरन कंपनी के एक कर्मचारी को रविवार की देर रात चाकुओं से गोद डाला। आननफानन में घायल कर्मचारी को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में छापेमारी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी के माल सलामी इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी देते हुए पटना सिटी के माल सलामी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात दीना आयरन कंपनी का कर्मचारी ड्यूटी के लिए अपने घर से निकला था। इसी क्रम में रास्ते में ही अपराधियों द्वारा चाकू से गर्दन पर वार किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


नाइट ड्यूटी करने जा रहा था
बताया जा रहा है कि संजीव कुमार सिन्हा मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिला के कजरा गांव के निवासी थे। वर्तमान में संजीव कुमार सिन्हा पटना सिटी के माल सलामी थाना क्षेत्र के गोवर्धन सिंह के मकान में रहते थे। वे यहां दीना आयरन कंपनी में काम करते थे। रविवार को नाइट ड्यूटी रहने के कारण वह अपने घर से निकलकर ड्यूटी पर जा रहे थे इसी क्रम में रास्ते में ही अपराधियों ने उन पर चाकुओं से वारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर पटना सिटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद भी अपराधियों द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बार-बार फोन करने के बावजूद भी माल सलामी थाना के पदाधिकारी ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed