{"_id":"67473aa2e66043e76c0a8c1d","slug":"bihar-news-ips-officers-transferred-in-bihar-ig-anusuiya-ransingh-sahu-news-posting-bihar-police-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, अनुसूईया रणसिंह साहू को मिली नयी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, अनुसूईया रणसिंह साहू को मिली नयी जिम्मेदारी
Wed, 27 Nov 2024 08:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:58 PM IST
सार
Bihar : बिहार में फिर पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। तबादला किये गये आईपीएस अधिकारियों में एक महिला अधिकारी भी हैं, जो कुछ महीनों पहले काफी सुर्ख़ियों में थीं।
विज्ञापन
आईपीएस अफसरों के तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी अनुसूईया रणसिंह साहू को नागरिक सुरक्षा का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वह पूर्व में पुलिस उप महानिरीक्षक सह उप निदेशक नागरिक सुरक्षा पटना के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन
इन अधिकारियों का हुआ है तबादला
जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें अनुसूईया रणसिंह साहू के साथ-साथ 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधांशु कुमार, 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक कुमार, 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहम्मद फरोगुद्दीन और 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी मृत्युंजय कुमार चौधरी शामिल हैं।आईपीएस अधिकारी सुधांशु कुमार को अब अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर आयुक्त असैनिक सुरक्षा, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह पहले पटना यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। आईपीएस अधिकारी विवेक कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उप-महा निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले पटना विधि व्यवस्था के पुलिस अधिकाश्क की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन