{"_id":"659516cecdbe47190e0a8936","slug":"bihar-news-ips-officer-promotion-posting-today-in-bihar-bihar-ips-posting-news-shivdeep-lande-ig-tirhut-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Officer : प्रोन्नति के बाद 10 आईपीएस अफसरों की नई पोस्टिंग; राकेश राठी, शिवदीप लांडे, गरिमा मलिक का भी नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Officer : प्रोन्नति के बाद 10 आईपीएस अफसरों की नई पोस्टिंग; राकेश राठी, शिवदीप लांडे, गरिमा मलिक का भी नाम
Wed, 03 Jan 2024 01:41 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:41 PM IST
सार
Bihar News : बिहार में सुपरकॉप और सिंघम जैसे विशेषणों के कारण चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे, चर्चित अधिकारी राकेश राठी, गरिमा मलिक सहित कुल 10 आईपीएस अफसरों को गृह विभाग ने प्रोन्नति के बाद नई पोस्टिंग दे दी है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले साल की अंतिम तारीख तक कोसी क्षेत्र सहरसा के पुलिस उप महानिरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे शिवदीप वामनराव लांडे को पहली जनवरी से पुलिस महानिरीक्षक, यानी आईजी के रूप में प्रोन्नति मिली थी। अब उन्हें तिरहुत क्षेत्र (मुजफ्फरपुर रेंज) के आईजी की जिम्मेदारी दी गई है। मतलब, मराठा मूल के लांडे अब मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के पुलिस आईजी की भूमिका में बड़ी जिम्मेदारी देखेंगे।
आईपीएस सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी
बुधवार को बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 1996 बैच के आईपीएस सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक इसी पद पर इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे। उनकी मूल पदस्थापना अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा के रूप में थी।
पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई
2002 बैच के आईपीएस राकेश राठी को केंद्रीय क्षेत्र पटना के पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में तीसरा नाम 2004 बैच के आईपीएस विनय कुमार का है जो पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय थे और अब पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे। नव प्रोन्नत पुलिस महानिरीक्षक शिवदीप लांडे तिरहुत क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक होंगे। शिवदीप लांडे 2006 बैच के आईपीएस हैं।
विज्ञापन
विकास बर्मन को सारन क्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया
2008 बैच के आईपीएस विकास बर्मन को सारण क्षेत्र छपरा का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। वह अब तक पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशासन की जिम्मेदारी निभाते हुए पटना में पोस्टेड थे। 2008 बैच के ही आईपीएस मनोज कुमार को शिवदीप लांडे की जगह कोसी क्षेत्र सहरसा का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। वह अब तक पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हुए विशेष शाखा पटना में तैनात थे। इसी बीच आईपीएस विकास कुमार को पूर्णिया क्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। 2008 बैच के विकास सारण क्षेत्र छपरा में पुलिस उपमहानिरीक्षक थे। 2009 बैच के आईपीएस बाबूराम को बेगूसराय क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक की जगह अब मिथिला क्षेत्र दरभंगा में यह जिम्मेदारी दी गई है। नव प्रोन्नत पुलिस उपमहानिरीक्षक राशिद जमां को बेगूसराय क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक थे।