फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Intermediate student gave birth baby during board exam Bettiah bihar police

Bihar : इंटर परीक्षा देने आई छात्रा के पेट में हुआ दर्द, अस्पताल पहुंचकर परिजनों के होश उड़े, बच्ची का जन्म

Thu, 06 Feb 2025 06:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 06 Feb 2025 06:06 PM IST
सार

Bihar : इंटर की परीक्षा देने आई एक छात्रा के पेट में अचानक दर्द होने लगा। उस दर्द को वह बर्दाश्त नही कर पा रही थी। आननफानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। फिर नाबालिग छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। 

विज्ञापन
Bihar news : Intermediate student gave birth baby during board exam Bettiah bihar police
जगदीशपुर थाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। ताज्जुब की बात यह है कि छात्रा बिन ब्याही और नाबालिग है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर अचानक शुरू हुआ प्रसव पीड़ा 
दरअसल छात्रा बुधवार को इंटर की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। पेट में दर्द होते देख परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। उसके पेट में इतना दर्द हो रहा था, कि वह बर्दाश्त नही कर पा रही थी। दर्द बढ़ते देख परिजन उसे जीएमसीएच बेतिया ले गए, जहां परिजनों को पता चला कि छात्रा को पेट में दर्द नहीं हो रहा था, बल्कि वह प्रसव पीड़ा से परेशान थी। महिला चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि नाबालिग छात्रा 
विज्ञापन

गर्भवती है। यह सुनकर घर वाले अचंभित हो गये। फिर उसका इलाज हुआ और नाबालिग छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। वहीं इस घटना के बारे सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया खुलासा 
इस मामले पर एसडीपीओ टू रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि नाबालिग छात्रा से पूछताछ की गई, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि नाबालिग छात्रा का एक डेढ़ साल से अपने बहनोई के साथ अवैध संबंध था। इस वजह से वह गर्भवती हो गई लेकिन लोक-लाज के डर से वह किसी को कुछ बता नहीं रही थी। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ टू रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि नाबालिग छात्रा के बयान पर उसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed