{"_id":"67e8bc46b572c8f8860fe934","slug":"bihar-news-indian-railway-track-broke-many-trains-disrupted-darbhanga-bihar-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : रेल पटरी टूटी, ग्रामीण की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना; कई ट्रेनें बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : रेल पटरी टूटी, ग्रामीण की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना; कई ट्रेनें बाधित
Sun, 30 Mar 2025 09:08 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 30 Mar 2025 09:08 AM IST
सार
Bihar : सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को चार घंटे, समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी और रक्सौल-दरभंगा सवारी गाड़ी को दो-दो घंटे जनकपुर रोड स्टेशन पर रोका गया। कई अन्य ट्रेनें भी जनकपुर रोड स्टेशन पर रुकी रहीं।
विज्ञापन
टूटी रेलवे पटरी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड पर कई ट्रेनों का परिचालन घंटों बाधित रहा। वजह यह थी कि दरभंगा सीतामढी रेलखंड जाले और जोगियारा रेलवे स्टेशन के पूरब आउटर सिग्नल के पास रेल पटरी टूट गई थी। गनीमत रही कि समय रहते एक ग्रामीण ने टूटी पटरी देखकर स्थानीय रेल प्रशासन को इस बात की सूचना दे दी। रेल पटरी टूटने की सूचना मिलते ही रेलकर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे। बिना समय गंवाए तुरंत रेलकर्मी और रेलवे के अधिकारी उस स्थान पर पहुँच गये रेल परिचालन रोककर टूटी हुई पटरी की मरम्मत करवायी। पटरी की मरम्मत करवाने के बाद पुनः लाइन को चालू करवाया गया। कल जानकारी मिलने की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -BJP Plan: गृह मंत्री अमित शाह ने बताई 2025 और 2026 के लिए भाजपा की योजना, बताया- किस मॉडल पर जीतेंगे बिहार
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण राम किसुन बैठा ने बताया कि लाइन किनारे से गुजरते समय किलोमीटर 7213 और 7214 के बीच दाहिनी पटरी पर बेल्डिंग की जगह टूटी दिखी। उन्होंने तुरंत गेटमैन अभिमान कुमार को इस बात की जानकारी दी। अभिमान ने जोगियारा स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को चार घंटे, समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी और रक्सौल-दरभंगा सवारी गाड़ी को दो-दो घंटे जनकपुर रोड स्टेशन पर रोका गया। कई अन्य ट्रेनें भी जनकपुर रोड स्टेशन पर रुकी रहीं।
विज्ञापन
रेल इंजीनियरिंग विभाग के पीडब्लूवाय धनंजय कुमार और एसएसई नवीन कुमार मौके पर पहुंचे। एक दर्जन से ज्यादा रेलकर्मी लाइन की मरम्मत में जुटे। फिलहाल अस्थायी मरम्मत कर परिचालन शुरू कर दिया गया है। स्थायी मरम्मत का कार्य जारी है।