फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: India first double-decker elevated corridor launched in Patna; CM Nitish Kumar, Ashoka Rajpath

Bihar News: पटनावासियों को भारत के पहले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात; सीएम नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ

Wed, 11 Jun 2025 12:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

Patna Double Decker: डबल-डेकर फ्लाईओवर के शुरू होने से पटना के अत्यधिक व्यस्त इलाकों में से एक अशोक राजपथ पर यातायात की व्यवस्था बेहद सुगम हो गई। अब पटना के लोगों को तीन लेयर में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
Bihar News: India first double-decker elevated corridor launched in Patna; CM Nitish Kumar, Ashoka Rajpath
सीएम नीतीश, दोनों डिप्टी सीएम और मंत्री विजय चौधरी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटनावासियों को देश के पहले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिल चुकी है। सीएम नीतीश कुमार ने इसका शुभारंभ किया। अशोक राजपथ पर बनी यह डबल डेकर सड़क कारगिल चौक से पीएमसीएच होते हुए सायंस कॉलेज तक जाएगी। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन समेत कई अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ मिलकर इस कॉरिडोर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस इलाके से गुजरने वाले लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। यानी अशोक राजपथ जैसे व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक का सीधा समाधान होने से लोगों का समय काफी बचेगा। एनआईटी, पीएमसीएच और सायंस कॉलेज जैसे संस्थानों तक पहुंचने में काफी आसानी होगी। 

विज्ञापन


सीएम नीतीश ने यह बातें कहीं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। यह फ्लाईओवर इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। डबल डेकर फ्लाईओवर का यह प्रोजेक्ट न केवल आधुनिक शहरी परिवहन का उदाहरण है, बल्कि यह पटना की बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने वाला एक मील का पत्थर भी है।

विज्ञापन

Bihar News: India first double-decker elevated corridor launched in Patna; CM Nitish Kumar, Ashoka Rajpath
पटनावासियों को डबल डेकर सड़क की सौगात। - फोटो : अमर उजाला

15 जनवरी 2022 को हुई थी काम की शुरुआत
पथ निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि इस परियोजना का नाम गांधी मैदान–पीएमसीएच–अशोक राजपथ–साइंस कॉलेज डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर है। यह भारत का पहला दो लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर है। 422 करोड़ के इस परियोजना का शुभारंभ 15 जनवरी 2022 को हुआ था। 31 मई 2025 को इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया। हालांकि 10 प्रतिशत काम अब भी शेष बचे हैं। वह भी जल्द कर लिए जाएंगे। यह कॉरिडोर गांधी मैदान से कृष्णा घाट और गंगा पथ को जोड़ेगा। साथ ही गायघाट, पटना सिटी और कच्चीदरगाह तक आसानी से लोग पहुंच पाएंगे। 

दो सर्विस लेन भी बनाई गई हैं
फ्लाईओवर के समानांतर 5.50 मीटर चौड़ी दो सर्विस लेन भी बनाई गई हैं, जिससे स्थानीय आवागमन सुगम होगा। यह फ्लाईओवर खासतौर पर पीएमसीएच अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहतदायक साबित होगा, जिन्हें अब जाम में फंसने की परेशानी नहीं होगी।

आइए जानते हैं इस परियोजना के बारे में...

डबल डेकर कॉरिडोर की संरचना:
ऊपरी डेक (Tier-2)

  • लंबाई: 2,175.50 मीटर
  • रूट: कारगिल चौक → साइंस कॉलेज
  • यातायात दिशा: गांधी मैदान से साइंस कॉलेज की ओर

निचला डेक (Tier-1):

  • लंबाई: 1,449.30 मीटर
  • रूट: पटना कॉलेज → गांधी मैदान
  • यातायात दिशा: साइंस कॉलेज से गांधी मैदान की ओर

निर्माण तकनीक:

  • पाइल फाउंडेशन (गहराई: 44–51 मीटर, व्यास: 1.2 मीटर)
  • सब-स्ट्रक्चर:
  • RCC पीयर (1.70–2.30 मीटर व्यास)
  • RCC पोर्टल (2.4 x 0.9 मीटर)
  • सुपर-स्ट्रक्चर:
  • कंपोजिट स्ट्रक्चर – स्टील गर्डर पर RCC डेक
  • डेक चौड़ाई: 8.50 मीटर
  • विशेष कनेक्टिविटी:
  • पीएमसीएच से मल्टी लेवल कार पार्किंग (MLCP) की 3 प्रमुख कनेक्टिविटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed