फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Increase in the price of tomato in Bihar, price has crossed Rs 100, farmers are worried, Mandi

Bihar : टमाटर के भाव में तेजी, पटना के बाजार में सप्ताह भर पहले इतने में बिक रहा था; अब रेट शतक पार

Wed, 28 Jun 2023 04:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Jun 2023 04:45 PM IST
सार

Patna News : विगत एक सप्ताह से यह रेट बढ़ा हुआ है। सप्ताह भर पहले टमाटर ₹30 किलो बिक रहा था जो अब 100 से 120 तक पहुंच गया है। थोक विक्रेता ₹100 प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। वहीं रिटेलर इस टमाटर को ₹120 प्रति किलो बेच रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Increase in the price of tomato in Bihar, price has crossed Rs 100, farmers are worried, Mandi
टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भी टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। 25 से 40 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब राज्य के अलग-अलग इलाकों में 80 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। पिछले 10 दिनों से टमाटर के भाव में तेजी देखी जा रही है। बारिश आते ही टमाटर के रेट बढ़ने लगे। मंडी विक्रेताओं के अनुसार, बारिश के कारण टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में में बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण टमाटर की फसल बर्बाद हो गई।

विज्ञापन


बाजार समिति मंडी विक्रेताओं की मानें तो अप्रैल-मई माह में 5 से 10 रुपये किलो तक टमाटर बिक रहे थे। जून के अंतिम सप्ताह के भाव अचानक बढ़ने लगे हैं। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण खेत में जलजमाव की स्थिति हो गई है। इसका सीधा असर टमाटर की फसल पर पर रहा है। अगले महीने तक टमाटर के रेट में तेजी बनी रहेगी।
विज्ञापन


सप्ताह भर पहले टमाटर ₹30 किलो बिक रहा था
मीठापुर सब्जी मंडी के थोक विक्रेता सनी कुमार ने बताया कि विगत एक सप्ताह से यह रेट बढ़ा हुआ है। सप्ताह भर पहले टमाटर ₹30 किलो बिक रहा था जो अब 100 से 120 तक पहुंच गया है। थोक विक्रेता ₹100 प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। वहीं जो रिटेलर हैं वह ₹120 प्रति किलो बेच रहे हैं। यह टमाटर बेंगलुरु से आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Increase in the price of tomato in Bihar, price has crossed Rs 100, farmers are worried, Mandi
मीठापुर सब्जी मंडी में 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो तक टमाटर बिक रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
एक कैरेट में करीब 25 किलो टमाटर होता है
सनी कुमार का कहना है कि बेंगलुरु से पहले 5 गाड़ियां आती थी जो अब मात्र 2 गाड़ियां ही आ रही है। अर्थशास्त्र के नियम के अनुसार जब वस्तु की संख्या कब होगी तो कीमत वर्तमान से काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। बंगलुरु से आने वाले 12 चक्का और 18 चक्का वाले ट्रक में टमाटर पटना के मंडियों तक पहुंचता है। 12 चक्का वाले ट्रक में 400 कैरेट होते हैं जबकि जबकि 18 चक्का वाले ट्रक में 500 कैरेट होते हैं। एक कैरेट में 25 से 26 किलो टमाटर होता है।

बेंगलुरु से आने वाले ट्रक का भाड़ा लगभग ₹2 लाख होता है
थोक विक्रेता मनीष कुमार का कहना है कि बेंगलुरु से आने वाले ट्रक का भाड़ा लगभग ₹2 लाख होता है। मनीष कुमार ने कहा कि पहले लोकल मार्केट से टमाटर आ जाया करता था। लोकल मार्केट गया, जहानाबाद, पुनपुन, मसौढ़ी, बिहार शरीफ, समस्तीपुर, फुलवारी शरीफ, भोजपुर, बक्सर,उत्तर प्रदेश से आते थे। गर्मी की वजह से फसल बर्बाद हो गई। जबतक ठंडा का मौसम नहीं गिरता है यानी दुर्गा पूजा से छठ तक में जब तक नई फसल नहीं आ जाती तब तक यह किसी रेट में बिकता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed