फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In the Katihar firing case, Bihar police said – not the police, a youth had shot both the youths.

Bihar News : कटिहार कांड में सरकार ने वीडियो जारी कर दिखाया- पुलिस ने नहीं, दुश्मनी में युवक ने मारी थी गोली

Fri, 28 Jul 2023 07:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Jul 2023 07:11 PM IST
सार

Katihar Police Firing : कटिहार में बिजली के लिए प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने फायरिंग भले की, लेकिन मरने वालों को गोलियां किसी युवक ने दुश्मनी निकालने के लिए मारी थी। सरकार ने एक वीडियो जारी करते हुए यह जानकारी मीडिया को दी।

विज्ञापन
Bihar News: In the Katihar firing case, Bihar police said – not the police, a youth had shot both the youths.
जांच करने पहुंचे कटिहार के डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार गोलीकांड में नया मोड़ आया है। बिहार पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारी खुर्शीद और सोनू की मौत पुलिस की गोली लगने से नहीं हुई है। बारसोई के माहौल को बिगाड़ने की बड़ी साजिश रची गई थी। CCTV फुटेज की जांच से पता चला कि प्रदर्शन के दौरान एक लड़का वहां आया और दो लोगों को ठांय-ठांय गोली मार दी। इसकी गोली से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह दावा घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी से सामने आए नए तथ्य के आधार पर की है। इसमें एक शख्स  पुलिसवालों और मृतकों के बीच काफी दूरी थी। जबकि पुलिस वहां से लगभग 200-300 मीटर दूर है। 

विज्ञापन


दोनों युवक की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई
कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि हमलोग यहां जांच के लिए थे। अनुमंडल कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद जहां पर युवक की लाश मिली थी वहां भी हमलोग गए। जांच में पाया गया कि बॉडी जहां पर थी और पुलिस ने जहां से फायरिंग की थी, उसकी दूसरी काफी अधिक थी। इस दूरी से असंभव है कि पुलिस की गोली से युवक को लगी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच में तथ्य सामने आए, उसमें स्पष्ट हो गया कि दोनों युवक की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई। एक युवक ने दुश्मनी के तरह ऐसा किया। इस वीडियो में सीधा दिख रहा है कि एक लड़के ने दोनों युवक को गोली मारी है। भीड़ का फायदा उठाकर कुछ अपराधिक तत्व ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। दोनों युवक को गोली मारी है। इन लोगों ने पूरे प्लानिंग के तरह ऐसा किया। 
विज्ञापन


प्रतीत होता है कि एक बड़ी साजिश रची गई थी
एसपी ने कहा कि तीसरे युवक को गोली लगने की बात पर पुलिस ने कहा कि एक वीडियो गुरुवार को मीडियो में चल रही थी। इसमें दो पुलिसकर्मी फायरिंग करते दिखे थे। इसमें आवाज आ रही है कि मर गया, मर गया फिर कह रहा है कि ऐसा बोलना होता है वीडियो। इससे स्पष्ट होता है कि यह पूरी तरह से एडिटेड वीडियो है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की जा रही है। प्रतीत हो रहा है कि एक बड़ी साजिश रची गई थी। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed