{"_id":"647d6c08e53d85ddd500b778","slug":"bihar-news-in-purnia-criminals-shot-the-constable-condition-critical-bihar-police-nitish-kumar-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सिविल ड्रेस में बाइक से जाते दारोगा को बदमाशों ने इस वजह से मार दी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सिविल ड्रेस में बाइक से जाते दारोगा को बदमाशों ने इस वजह से मार दी गोली, अस्पताल में भर्ती
Mon, 05 Jun 2023 10:30 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:30 AM IST
सार
बिहार में आम आदमी ही नहीं बल्कि पुलिसवाले भी सेफ नहीं है। पूर्णिया के फोर्ड कंपनी चौक के पास रविवार मध्य रात्रि को अपराधियों ने दारोगा को ही गोली मार दी। गोली दारोगा के कमर में लगी है। उनकी हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
दारोगा मनीष चंद्र का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में आम आदमी ही नहीं बल्कि पुलिसवाले भी सेफ नहीं है। पूर्णिया के फोर्ड कंपनी चौक के पास रविवार मध्य रात्रि को अपराधियों ने दारोगा को ही गोली मार दी। गोली दारोगा के कमर में लगी है। उनकी हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही केहाट और सहायक खजांची की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फौरन दारोगा को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फोर्ड कंपनी चौक पर कुछ बदमाश इकट्ठा हुए थे। सूचना के बाद मधुबनी टीओपी प्रभारी मनीष चंद्र अपने सहयोगी दारोगा के साथ पर्सनल गाड़ी से वहां पहुंचे। दो संदिग्ध बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ करने की कोशिश की। इसी दौरान एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे टीओपी प्रभारी के कमर में लगी। गोली लगते ही वह गिर गए।
विज्ञापन
CCTV की मदद से बदमाशों की तलाश
मामले में सदर SDPO पुष्कर कुमार ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। घायल टीओपी प्रभारी का इलाज चल रहा है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों ने कहा -शहर में क्राइम बढ़ गया है
वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। उनका कहना है कि शहर में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा। शहर में क्राइम बढ़ गया है। सरेआम चेन स्नेचिंग और लूटपाट होते रहते हैं। इसके अलावा शहर के कई युवा स्मैक और गांजा के नशे की जद में आ चुके हैं। शहर में कई जगह गांजा और स्मैक बिक रहा है। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए।