फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; In Nawada, the husband killed his wife by slitting her throat with a sharp weapon

Bihar : नवादा में पति ने पत्नी को मार डाला, अवैध संबंध के विरोध पर 3 साल से प्रताड़ित कर रहा था

Mon, 03 Apr 2023 10:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Apr 2023 10:52 AM IST
सार

नवादा में एक महिला की हत्या कर दी गई है यह क्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से काटकर मार डाला घटना के बाद वह फरार हो गया। घटना सिरदला थाना क्षेत्र के कारण गांव की है।

विज्ञापन
Bihar News; In Nawada, the husband killed his wife by slitting her throat with a sharp weapon
छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा में एक महिला की हत्या कर दी गई है यह क्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से काटकर मार डाला घटना के बाद वह फरार हो गया। घटना सिरदला थाना क्षेत्र के कारण गांव की है। सोमवार सुबह जब लोगों ने महिला की लाश देखी तो दंग रह गए( देखते देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला की पहचान संदीप यादव की ही 30 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई। डीएसपी ने बताया कि पूरी मामले की जांच की जा रही है। पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। वह घर छोड़कर फरार है। पति के किसी से अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। सूचना मिली है कि वह दो-तीन साल पहले किसी महिला को हुआ घर आया था। इसी बात को लेकर पत्नी लगातार विरोध करती थी। 
विज्ञापन


अवैध संबंध का आरोप लगा प्रताड़ित करना था
सिरदला थानेदार ने कहा कि घरेलू विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है हत्यारोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी को पिछले 3 साल से प्रताड़ित करते रहता था। आरोपी संदीप यादव का किसी महिला से अवैध संबंध था। इसी बात का विरोध वह करती थी ताे संदीप उसे बेरहमी से पीटता था। रविवार रात भी उसने ऐसा ही किया लेकिन इस बार पत्नी ने विरोध किया इसके बाद हैवान ने पहले बुरी तरह उसकी पिटाई की। इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। सुबह टहलने लोग निकले लोगों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो अंदर गए। वहां महिला की खून से लथपथ लाश मिली तो दंग रह गए। लोगों ने कहा कि पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और हत्यारोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। घटना के बाद महिला के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed