फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In Khagaria, headmaster slept drunk on a cot in Government Girls School; caught in inspection

Bihar News : सरकारी गर्ल्स स्कूल में खाट लगाकर नशे में सोए थे हेडमास्टर साहब; निरीक्षण में पकड़े गए

Thu, 06 Jul 2023 05:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Jul 2023 05:36 PM IST
सार

प्रधानाध्यापक ने पूछताछ में कहा कि उन्होंने तारी पी है। लेकिन, जब ब्रेथ एनालाइजर से जांचा गया तो उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
Bihar News: In Khagaria, headmaster slept drunk on a cot in Government Girls School; caught in inspection
जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अलौली प्रखंड अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय मोहराघाट का है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नशे की हालत में पकड़े गए। इसके बाद उन्हें अलौली थाना लाया गया। उनके नशे में होने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर स्कूल का हेडमास्टर ही ऐसा करे तो बच्चों को इसका कितना बुरा असर पड़ेगा। 

विज्ञापन


जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार ने बताया कि गुरुवार को वो कन्या प्राथमिक विद्यालय मोहराघाट निरीक्षण हेतु गए थे। विद्यालय में कुल तीन शिक्षक हैं। जिसमें से एक शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित दिखे। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक के कार्यालय पहुंचे तो प्रधानाध्यापक जयप्रकाश भारती कार्यालय में खाट लगाकर सोए हुए थे।
विज्ञापन


मुंह से शराब की महक आ रही थी
विद्यालय के विधि व्यवस्था और शिक्षक के अनुपस्थिति के बारे में पूछा तो लड़खड़ाकर बेतुका जवाब देने लगे। उनके मुंह से शराब की महक आ रही थी। इसकी सूचना अलौली थाना अध्यक्ष को दी। इसके तुरंत बाद अलौली थानेदार द्वारा पुलिस पिकेट से सिपाही भेजकर प्रधानाध्यापक को अलौली थाना लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेथ एनालाइजर में शराब की पुष्टि
प्रधानाध्यापक ने पूछताछ में कहा कि उन्होंने तारी पी है। लेकिन, जब ब्रेथ एनालाइजर से जांचा गया तो उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। वहीं, अलौली के प्रभारी थाना अध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि उन्हें कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के नशे में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जांच में वो नशे में पाए गए। पुलिस उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया अपना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed