{"_id":"65389070416934889a075265","slug":"bihar-news-in-bettiah-daughter-accused-her-father-of-dirty-work-and-assault-crime-news-in-hindi-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेटी बोली- गंदा काम करने के लिए साथ सोने कहते हैं पापा, विरोध पर पीटते हैं; पिता ने कहा- झूठ बोल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेटी बोली- गंदा काम करने के लिए साथ सोने कहते हैं पापा, विरोध पर पीटते हैं; पिता ने कहा- झूठ बोल रही
Wed, 25 Oct 2023 09:24 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:24 AM IST
सार
पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के समय मैं घर से बाहर थी। मेरे बाकी बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। मेरी बड़ी बेटी घर में अकेली थी। तभी मौका देखकर मेरे पति ने उसके साथ गलत करना चाहा। मना करने पर उसने बेटी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
बेतिया में 18 साल की लड़की ने अपने ही पिता पर गलत काम करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसका पिता उसके साथ सोने के दबाव बनाते हैं। उसके साथ गलत काम करना चाहते हैं। वह जब इसका विरोध करती है तो उसकी बेरहमी से पिटाई करते हैं। घटना बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित लड़की ने थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में चौतरवा थानेदार सुरेश यादव ने बताया कि पीड़ित लड़की ने शिकायत की है, जिसपर तत्काल FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान पर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पापा अक्सर अपने पास सोने के लिए बोलते हैं
पीड़िता ने बताया - जब मैं घर में अकेली रहती थी तो पापा अक्सर अपने पास सोने के लिए बोलते हैं। मना करने पर मारपीट भी करते हैं। कभी-कभी धमकी देते थे-अगर मेरी बात नहीं मानी तो हत्या कर भाई और बड़ी मां को फंसा देंगे। रविवार की शाम भी मेरे साथ गलत करना चाहा, लेकिन विरोध किया तो मेरे कपड़े उतारने लगे और पिटाई की।
पीड़िता की मां बोले- मेरे पति ने गलत करना चाहा
इधर, पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के समय मैं घर से बाहर थी। मेरे बाकी बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। मेरी बड़ी बेटी घर में अकेली थी। तभी मौका देखकर मेरे पति ने उसके साथ गलत करना चाहा। मना करने पर उसने बेटी के साथ मारपीट की। जब हम घर पहुंचे तो वह घटना की जानकारी दी।
पिता बोले- आरोप निराधार और बेबुनियाद है
पिता ने बताया बेटी ने जो मेरे ऊपर आरोप लगाई वह निराधार और बेबुनियाद है। लड़की बाहर गई थी। देर शाम घर लौटी तो मैंने लेट होने का कारण पूछा, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। मैंने गुस्सा होकर थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर हंगामा करने लगी और हम पर जबरदस्ती करने का आरोप लगा रही है।