फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Illegal trade of fake books in Patna, police seized fake books worth Rs 10 lakh

Bihar News: अगर आप भी इस नामी प्रकाशन की किताबें खरीद रहें तो सावधान, पटना में चल रहा नकली किताबों का कारोबार

Tue, 24 Dec 2024 08:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 24 Dec 2024 08:36 AM IST
सार

Patna Police: पटना पुलिस ने बताया कि दिल्ली से आई टीम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके प्रकाशन कंपनी के नाम से छपी नकली किताबों का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके बाद बीएम दास रोड में छापेमारी की गई तो सब दंग रह गए।

विज्ञापन
Bihar News: Illegal trade of fake books in Patna, police seized fake books worth Rs 10 lakh
पुलिस ने बरामद की नकली किताबें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में भारती भवन प्रकाशन के नाम का इस्तेमाल कर नकली किताबें बनाई जा रही थी। यह धड़ल्ले से बाजार में बिक रही थी। पाठक डिस्काउंट ऑफर के झांसे में आकर इस नकली किताबों को धडल्ले से खरीद भी रहे थे। कई सालों से यह कारोबार चल रही था। इसका खुलासा तब हुआ जब पटना पुलिस ने नकली किताब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। सोमवार देर रात पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएम दास रोड में एक प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी की गई। इसमें भारती भवन की नकली किताबें जब्त की गई, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। 

विज्ञापन


कई वर्षों से चल रहा था गोरख धंधा
भारती भवन के के अधिकारी ने कहा कि लगातार हमें शिकायत मिल रही थी कि भारतीय भवन के नाम से डुप्लीकेट किताबें छापी जा रही है और उसे मार्केट में बेचा जा रहा है। तब मैं बीएम दास रोड स्थित बबलू पुस्तक भंडार में गया। वहां से एक किताब खरीदी जो भारती भवन के असली किताब से मैच कर रही थी। मैं इसे देखकर हैरान रह गया। इसके बाद थाना में आकर शिकायत की।
विज्ञापन


दिल्ली से आई टीम की शिकायत पर कार्रवाई
पीरबहोर थाना अध्यक्ष मोहम्मद हलीम ने बताया कि दिल्ली से भारती भवन कंपनी की टीम आई थी और पीरबहोर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। भारती भवन के नाम से छपी नकली किताबों का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके बाद पीरबहोर थाना की पुलिस दलबल के साथ बीएमदास रोड स्थित बबलू पुस्तक भंडार पहुंची। भारती भवन प्रकाशन की नकली किताबे बेची जा रही हैं। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान के मालिक बबलू और सनी को गिरफ्तार कर लिया। किताबों को जब्त कर लिया। जब्त की गई किताबों की कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed