फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: illegal Business was going on in a big hotel of Purnia, Police caught the girls, Sex racket

Bihar News: पूर्णिया के बड़े होटल में चल रहा था धंधा, पुलिस पहुंची तो लड़कियों को ऐसी हालत में देख रह गई दंग

Thu, 10 Oct 2024 10:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 10 Oct 2024 10:46 AM IST
सार

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि हिरासत में ली गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। जिस होटल में पुलिस ने छापेमारी की है उसमें देहव्यापार का धंधा चलता था। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: illegal Business was going on in a big hotel of Purnia, Police caught the girls, Sex racket
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में एक बड़े राजनीतिक चेहरे के कथित रानी बिहार होटल में देह व्यापार का धंधा हो रहा था। पुलिस की छापेमारी से होटल में फल फूल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ। वहीं पुलिस की डेट पढ़ते ही होटल में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने इस रेड में महिला स्पलायर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें होटल मैनेजर समेत दो ग्राहक शामिल है। वहीं पुलिस देह व्यापार के धंधे में शामिल पांच युवतियों को हिरासत में लेकर महिला थाना में पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


महिला सप्लायर लाइन बाजार में कस्टमर से संपर्क करती, 1500 से 3000 हजार में मामला सेट होता और पेमेंट होते ही ग्राहक को होटल का पता दिया जाता था। महिला सप्लायर की लड़कियां यहीं जिस्मफरोशी का धंधा करती थी। शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के लाइन बाजार में छापेमारी करते हुए पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के  रामबाग के नयाटोला निवासी देबू पासवान की पत्नी ममता देवी (45) के रूप में हुई है। साथ ही होटल में छापेमारी करते हुए पुलिस ने होटल के मैनेजर संजय मंडल (42) समेत दो ग्राहक भाजन कुमार (20), सरवन सहनी (34) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


धंधेबाज महिलाओं का जमावरा लग जाता
स्थानीय लोगों ने बताया कि लाइन बाजार पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने शाम के छह बजे के बाद कुछ धंधेबाज महिलाओं का जमावरा लग जाता है । वहां से लोग धंधेबाज महिलाओं को किसी होटल आदि में लेकर जाने का काम करते थे। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद शहर में ऐसे धंधा करने वाले लोगों में हड़कम्प मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन धंधेबाजों से चल रही पूछताछ
एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि छापेमारी में हिरासत में ली गई लड़कियों व लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता रहा है कि जिस होटल में पुलिस ने छापेमारी की है उस होटल में देहव्यापार का धंधा चलता था। पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने लाइनबाजार स्थित रेडक्रॉस के सामने से तीन महिला धंधेबाज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed