{"_id":"6769a04ce73c5c309b06a6ff","slug":"bihar-news-husband-wife-bihar-police-constable-died-in-road-accident-news-hindi-news-today-vaishali-hajipur-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : गर्भवती पत्नी से मिलने आ रहे पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत, पत्नी भी है कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : गर्भवती पत्नी से मिलने आ रहे पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत, पत्नी भी है कांस्टेबल
Mon, 23 Dec 2024 11:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:09 PM IST
सार
Road Accident News : पति और पत्नी दोनों पुलिस बल में तैनात हैं, लेकिन अलग-अलग शहरों में। पत्नी गर्भवती भी हैं, इसलिए शाम में अपनी ड्यूटी समाप्त कर वह अपनी पत्नी से मिलने जा रहे थे। तभी एक भयंकर सड़क हादसा हुआ।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
वैशाली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पुलिस कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक पुलिस कर्मी पटना जिला बल में पदस्थापित थे और फिलहाल वह पटना मेयर सीता साहु के अंगरक्षक के रूप में लगाये गये थे। मृतक पुलिस कर्मी की पहचान मधेपुरा जिला निवासी कपिलदेव मंडल के रूप में की गई है। घटना गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के गांधी सेतु पिलर संख्या आठ के पास की है।
विज्ञापन
पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी थी ठोकर
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार की देर रात आठ बजे के करीब पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू के बॉडीगार्ड कपिलदेव मंडल बाइक से हाजीपुर स्थित अपने पत्नी के पास आ रहे थे। इसी दौरान गांधी सेतु के पिलर संख्या आठ के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार कर फरार हो गया। घटना के बाद सेतु का पश्चिमी लेन थोड़ी देर के लिए अवरुद्ध हो गया जिससे भयंकर जाम की स्थिति हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना गंगाब्रिज थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी।
विज्ञापन
पत्नी से मिलने पटना से लौट रहे थे
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि कपिलदेव मंडल के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि कपिलदेव मंडल की पत्नी भी पुलिस विभाग में ही हैं और वह फिलहाल हाजीपुर में ही किराये के मकान में पत्नी रहती थी। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी हाजीपुर जिला बल हाजीपुर में सिपाही है। वह एक बच्ची की मां हैं और अभी वह गर्भवती हैं। कपिलदेव मंडल पटना से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है। पटना पुलिस लाइन में भी सूचना दे दी गयी है। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन