{"_id":"65450d817318aca3940e989e","slug":"bihar-news-house-caught-fire-due-to-cylinder-blast-in-motihari-seven-people-burnt-accident-while-cooking-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी आग, सात लोग झुलसे; इस कारण हुआ भीषण हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी आग, सात लोग झुलसे; इस कारण हुआ भीषण हादसा
Fri, 03 Nov 2023 08:40 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 03 Nov 2023 08:40 PM IST
सार
Motihari News: जब लोग कुछ समझ पाते सिलेंडर भी आग की लग चुकी थी। लोग भागकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, तभी अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट की सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है। एक घर में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, जिससे भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से सात लोग झुलस हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झुलसे से लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सातों को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर का कहना है कि सात में से तीन की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया ऐसे लगी भीषण आग
घटना दरपा थाना क्षेत्र के भथनहिया गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि घर में काफी देर रसोई गैस लीक हो रही थी। घर वालों को पता नहीं चला। महिला ने जैसे ही गैस जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई फौरन आग फैल गई। जब लोग कुछ समझ पाते सिलेंडर भी आग की लग चुकी थी। लोग भागकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, तभी अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। फिलहाल ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। आग ने पूरे घर को अपनी जद में ले लिया है। घर के सारे कीमती सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन