फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Hostel girls fell ill with food poisoning in jahanabad health department

Bihar News : छात्रावास की कई लड़कियां फूड प्वाइजनिंग से बीमार, प्राचार्य ने दिया अजीब बयान

Fri, 10 May 2024 04:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 10 May 2024 04:33 PM IST
सार

Bihar : छात्रावास में फूड प्वाइजनिंग से होस्टल की कई छात्राएं अचानक  बीमार हो गयी। आननफानन में सभी बीमार छात्राओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में प्राचार्य ने कहना है कि घबराहट के कारण ऐसा हुआ है। 

विज्ञापन
Bihar News: Hostel girls fell ill with food poisoning in jahanabad health department
अस्पताल में इलाजरत छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जहानाबाद के छात्राओं के एक छात्रावास में फूड पाइजनिंग से होस्टल की 12 छात्राएं को बीमार हो गयी। बीमार सभी छात्राओं को आननफानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है। अचानक सभी छात्राओं को एक साथ बीमार होने से होस्टल में हड़कंप मच गया है। मामला काको प्रखंड के डॉ भीम राव अम्बेडकर छात्रावास की है।

विज्ञापन


समोसा और पूड़ी-सब्जी खाने के बाद बिगड़ी तबियत 
इस संबंध में छात्राओं का कहना है कि है सभी छात्राओं को नाश्ते में समोसा और रात के खाने में पूड़ी-सब्जी दिया गया था। इसके बाद इन्हें उल्टियां और पेट दर्द शुरू हो गये। जिसके बाद प्रिंसिपल ने बीमार छात्राओं को गैस और उल्टी की दवा दी। धीरे-धीरे कई छात्राओं को पेट दर्द और उल्टी होने लगी। आननफानन में सभी बीमार छात्राओं को सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो छात्राओं को भर्ती कराया गया जबकि अन्य छात्राओं को उपचार कर उन्हें होस्टल भेज दिया गया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल के हैं अजीब बयान 
स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार का कहना है कि गुरुवार की शाम मेनू के अनुसार उन्हें दो समोसा दिया गया था रात के खाने में उन्हें पूड़ी सब्जी दिया गया था। प्रिंसिपल वंदना झा ने बताया कि खाना खाने के बाद भोजन सही से नहीं पचने के कारण गैस बन गया। प्रिंसिपल ने कहा कि हड़बड़ाने की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने एम्बुलेंस को कॉल किया था लेकिन इन लोगों ने ध्यान नहीं दिया। तब गोद में उठाकर टेम्पू से इनको अस्पताल ले कर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल सभी छात्राओं की स्थिति ठीक है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि खाना छात्रावास के अंदर ही बनता है इसलिए खाना पीना को लेकर लापरवाही बरतने के कारण ऐसी घटना हुई है, लेकिन प्रिंसिपल ने यह नहीं बताया कि खाना खाने के बाद तबीयत खराब हुई है।


चिकित्सका ने कहा - मामला ज्यादा गंभीर नहीं 
इधर इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ कुंदन शर्मा  का कहना है कि 10-12 छात्राएं डिहाइड्रेशन की शिकार हो गयी थी, जिसमें दो छात्राओं को स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य छात्राओं को इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। फिलहाल सभी छात्राएं ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed