फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : hospital operator doctor's deadbody found murder case patna bihar police

Murder Case : राजधानी में फिर अस्पताल संचालक चिकित्सक की मिली लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Wed, 26 Mar 2025 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी / पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी / पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 26 Mar 2025 09:27 PM IST
सार

Bihar : एशिया हॉस्पिटल की संचालिका सुरभि राज हत्याकांड मामले में मृतका के पति समेत पांच की पुलिस ने गिरफ्तारी हुई है। इसी बीच ऐसा ही एक और मामला सामने आया, जिसमें एक डॉक्टर की संदेहास्पद स्थिति में अपने ही अस्पताल में उनकी लाश मिली है।  

विज्ञापन
Bihar News : hospital operator doctor's deadbody found murder case patna bihar police
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी पटना में एक डॉक्टर की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिली है। मृतक की पहचान दीघा थाना क्षेत्र के घुड़दौर मोड़ स्थित इंद्रावती देवी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर डॉ जक्काउल्ला खान उर्फ बादशाह खान (32) के रूप में की गई है। मृतक मोतिहारी जिले के नकछेद टोला रहने वाले थे। वह चकिया के यूनानी मेडिकल कॉलेज से 2016– 2020 में बीएएमएस पासआउट थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाने में अस्पताल के तीन नर्सिंग स्टाफ समेत चार के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची कुछ देर के बाद एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन

 
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के लौटने पर दुर्गा मंदिर को गंगाजल से धोया, कल यहीं किया गया था स्वागत
विज्ञापन


अस्पताल से रात में सभी स्टाफ क्यों हो गये थे फरार 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अभी तक जांच में जो बात सामने आई है वह यह है कि घटना के बाद सभी स्टाफ देर रात को फरार हो गए। मृतक डॉक्टर के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : बिहार-झारखंड में 20 से अधिक नक्सली वारदात, नवादा में मुठभेड़ के चार साल बाद मोची गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज कहेगी कहानी 
घटना के संबंध में दीघा थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। दीघा थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों का बयान अभी नहीं लिया गया है। उनका बयान आने के बाद मामला बहुत कुछ स्पष्ट हो जायेगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


 



                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed