फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Home Minister Amit Shah rally; Public meeting in Jhanjharpur and Begusarai; PM Modi, Indi alliance

Lok Sabha Elections: बिहार में अमित शाह की चुनावी सभा, पूछा- अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो पीएम कौन होगा?

Mon, 29 Apr 2024 02:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Apr 2024 02:52 PM IST
सार

गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की जीत निश्चित है। ऐसा होने वाला नहीं है लेकिन अगर 'घमंडिया गठबंधन', इंडी गठबंधन की जीत हुई, तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा? क्या वे लालू यादव को प्रधानमंत्री बना सकते हैं?

विज्ञापन
Bihar News: Home Minister Amit Shah rally; Public meeting in Jhanjharpur and Begusarai; PM Modi, Indi alliance
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झंझारपुर लोकसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का मतलब है कि बिहार में 'जातिवाद' को खत्म करना और योग्यता के आधार पर राजनीति की शुरुआत करना। पीएम मोदी की जीत निश्चित है। ऐसा होने वाला नहीं है लेकिन अगर 'घमंडिया गठबंधन', इंडी गठबंधन की जीत हुई, तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा? क्या वे लालू यादव को प्रधानमंत्री बना सकते हैं? क्या स्टालिन या ममता बनर्जी इस देश को संभाल सकते हैं, क्या आप 'राहुल बाबा' के बारे में भी सोच सकते हैं?"

विज्ञापन


मोदी परिवारवाद और जातिवाद से लड़ रहे हैं
वहीं बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी परिवारवाद और जातिवाद से लड़ रहे हैं। तुष्टिकरण को समाप्त करने का काम मोदी जी ने किया। कांग्रेस और लालू जी कहते थे कि गरीबी हटाओ लेकिन गरीबी नहीं हटी। पिछले 10 साल में मोदी जी 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज दिया। 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाने का काम किया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी कि आतंकी और नक्सली हमले लगातार होते थे। मोदी जी सरकार आई तो आतंकियों के घर में घुसकर मारने का काम किया। इंडी गठबंधन बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी जी ने नक्सलवाद और आतंकवाद का सफाया कर दिया
गृह मंत्री ने कहा कि बिहार नक्सलवाद से पीड़ित था। सैकड़ों युवा मारे गए। मोदी जी ने नक्सलवाद और आतंकवाद का सफाया कर दिया। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। उन्होंने कहा कि चारा चरने वाली सरकार जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में काफी विकास हुआ। मैं अपील करता हूं कि गिरिराज सिंह जी को वोट देने का मतलब है कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना। इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं तीन तलाक वापस लाएंगे। 370 वापस लाएंगे। राहुल बाबा जब तक भाजपा का एक भी कार्यकता जिंदा है तब तक यह सपना पूरा नहीं होने दिया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि इस बार 400 दीजिए, देश को दुनिया में नंबर वन बनाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed